फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teachers will march to Delhi to protest against the mandatory TET.

Pilibhit News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली कूच करेंगे शिक्षक

Tue, 24 Mar 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 24 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Teachers will march to Delhi to protest against the mandatory TET.
पीलीभीत। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में परिषदीय शिक्षक चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता को लेकर जिलेभर के शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों की मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल में बैठक हुई। इसमें दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षक नेताओं ने बताया कि चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें जिले से भी बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग लेंगी। उन्होंने दावा किया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम एक बस के माध्यम से शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे। शिक्षक नेताओं का कहना है कि टीईटी की अनिवार्यता को लेकर उनकी लंबे समय से मांगें लंबित हैं, जिन पर अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में अब आंदोलन के जरिये अपनी आवाज बुलंद की जाएगी। बैठक में भद्रपाल सिंह, मुकेश अवस्थी, दयाशंकर गंगवार, उमेश गंगवार, लालकरन, देवेंद्र कन्हैया, बाबूराम गंगवार, सूर्य प्रकाश गंगवार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed