फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teachers went door-to-door and called, yet very few children turned up on the first day

Pilibhit News: शिक्षकों ने घर-घर जाकर बुलाया फिर भी पहले दिन बहुत कम आए बच्चे

Mon, 03 Jul 2023 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 03 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers went door-to-door and called, yet very few children turned up on the first day
निरीक्षण के दौरान बच्चों से पढ़ाई कराते बीएसए अमित कुमार।
पीलीभीत। ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार से परिषदीय विद्यालय खुल गए। शिक्षकों ने घर-घर जाकर बच्चों को बुलाया, लेकिन 20 फीसदी बच्चे भी स्कूल नहीं आए। पहला दिन बच्चों ने खेलने-कूदने में बिताया। बीएसए ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चोंं की उपस्थिति बहुत कम मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापकों को सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को बीएसए अमित कुमार सिंह ने विकासखंड ललौरीखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय रूपपुर कमालू, रूपपुर कृपा, जंगरौलीपुल, कंपोजिट विद्यालय अलियापुर और नगर क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पुलिसलाइन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में रूपपुर कृपा को छोड़कर बाकी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम पाए जाने, शिक्षण कार्य न होने, विद्यार्थियों के यूनिफार्म में न आने पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानाध्यापकों को बच्चों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण कराने के निर्देश दिए। छात्र संख्या में बढोतरी न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए निपुण तालिका और शिक्षण संदर्शिका के इस्तेमाल के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए विद्यालय समय से पहले या विद्यालय समय के बाद ग्राम भ्रमण कर अभिभावकों से अनिवार्य रूप से संपर्क कर उन्हें बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
शिक्षकों के घर-घर दस्तक देने का भी नहीं पड़ा असर
सोमवार को स्कूल खुले तो शिक्षकों ने घर-घर जाकर बच्चों से स्कूल आने के लिए कहा, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। अधिकांश स्कूलों में बच्चों की संख्या बेहद कम रही। जो बच्चे स्कूल आए उन्होंने पहला दिन पढ़ने के बजाय खेलकूद और अपने मित्रों से मुलाकात में बिताया। छुट्टियों के अपने अनुभव भी साझा किए।

00
०३ पीबीटीपी ०६
बीसलपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुर मरौरी में पूजा-अर्चना के साथ नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कृष्णपाल सिंह और स्टॉफ के सभी लोग मौजूद रहे। प्रसाद वितरण के बाद शिक्षण सत्र शुरू हो गया। विद्यालय में प्रवेश करते समय बच्चों के मस्तक पर रोली का तिलक भी लगाया गया। बीईओ नीरज शुक्ला ने बताया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी राजकीय बेसिक विद्यालयों में विधिवत नया शिक्षण सत्र शुरू हो गया है।

निरीक्षण के दौरान बच्चों से पढ़ाई कराते बीएसए अमित कुमार।

निरीक्षण के दौरान बच्चों से पढ़ाई कराते बीएसए अमित कुमार।

निरीक्षण के दौरान बच्चों से पढ़ाई कराते बीएसए अमित कुमार।

निरीक्षण के दौरान बच्चों से पढ़ाई कराते बीएसए अमित कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed