फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teachers do not want to be transferred to the other side of Sharda river, many are ready to come from there

Pilibhit News: शारदा नदी के दूसरी ओर तबादला नहीं चाहते शिक्षक, वहां से आने के लिए कई तैयार

Sun, 29 Dec 2024 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 29 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Teachers do not want to be transferred to the other side of Sharda river, many are ready to come from there
पीलीभीत। जिले के अंदर पारस्परिक तबादले के लिए जोड़ीदार तलाशनेे में जुटे शिक्षक तरह-तरह के तर्क और अपने स्कूल की खूबियां गिना रहे हैं। पारिवारिक या कोई अन्य समस्या बताकर दूसरे ब्लॉक में आने की बात कह रहे हैं। जोड़ीदार की तलाश में पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी के दूसरी ओर के स्कूलों के शिक्षक भी जोर-शोर से लगे हैं। यहां से आने वाले तो बहुत, लेकिन जाने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों के जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण का आदेश शुक्रवार को जारी हो गया। आवेदन प्रक्रिया की रूपरेखा भी तय हो गई। तबादले का आदेश जारी होते ही जिले के अधिकांश शिक्षकों के चेहरे खिल गए है। शिक्षकों ने मनचाहे ब्लॉक में जाने के लिए जोड़ीदार की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिक्षकों के ग्रुपों पर वायरल हो रहे संदेशों में पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी पार के स्कूलों के शिक्षकों के संदेेश भी शामिल हैं। शारदा नदी के पार क्षेत्र में करीब 80 परिषदीय स्कूल हैं। यहां के अधिकांश शिक्षक दूसरे ब्लॉकों में आने के लिए तैयार हैं। इस क्षेत्र में जाने के लिए जोड़ीदार तलाशने वालों की संख्या न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed