फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teachers decided the outline of protest against TET mandatory

Pilibhit News: शिक्षकों ने तय की टीईटी अनिवार्यता के विरोध की रूपरेखा

Sat, 21 Feb 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Teachers decided the outline of protest against TET mandatory
संयुक्त मोर्चा की बैठक में मौजूद ​शिक्षक स्रोत : ​शिक्षक - फोटो : 1
पीलीभीत। ब्लॉक संसाधन केंद्र मरौरी में शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा (टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया) के बैनर तले जिले के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों के शिक्षकों की बैठक हुई। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सभी ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन की घोषणा पर सहमति जताई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संरक्षक भद्रपाल गंगवार ने की। उन्होंने कहा कि अब लड़ाई को अंजाम तक ले जाना है। इसके तहत 22 फरवरी को दोपहर एक से चार बजे के बीच एक्स (एक्स) पर चलने वाले हैशटैग अभियान को सफल बनाना है।
विज्ञापन

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लालकरन ने बताया कि 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी दोपहर एक बजे से पांच बजे तक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर धरना देने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगे। इसके बाद मार्च के तीसरे सप्ताह में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली कर ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के दयाशंकर गंगवार, उमेश गंगवार, बाबूराम, देवेंद्र कन्हैया, यूटा के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, आराधना कश्यप, मो. अकरम, अंकित भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed