फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tarzan is in Pilibhit -2 Shooting : Hemant Birje

पीलीभीत में होगी टार्जन-2  की शूटिंग: हेमंत बिरजे

Tue, 17 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 17 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
 Tarzan is in Pilibhit -2 Shooting : Hemant Birje
शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे सिने अभिनेता ने अमर उजाला से की वार्ता
विज्ञापन

टार्जन फेम सिने अभिनेता हेमंत बिरजे ने कहा कि पीलीभीत प्राकृतिक रूप से काफी संपन्न जिला है। यहां की हरियाली और जंगल काबिले तारीफ हैं। उन्होंने बताया कि अपनी आगामी फिल्म टार्जन-2 की शूटिंग अब पीलीभीत में कराने का निर्णय लिया है। जल्द पीलीभीत में फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।

पूरनपुर के किसान महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे फिल्म अभिनेता हेमंत बिरजे मंगलवार को सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष आरती के पति डॉ. महेंद्र के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। इडसी नाट्य एकेडमी के अध्यक्ष एवं भारतीय सिने कर्मचारी संघ के महासचिव सतेंद्र शुक्ला मनु के साथ पहुंचे फिल्म अभिनेता ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि निकट भविष्य में उनकी कई फिल्म आने वाली हैं जिसमें टार्जन-2, डाकू मलखान सिंह, भोजपुरी फिल्म हमार धड़कन प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि इन फिल्मों में टार्जन-2 की शूटिंग पीलीभीत में कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए अभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कराकर शूटिंग शुरू कराई जाएगी। उनके साथ आए सतेंद्र शुक्ला उर्फ मनू ने बताया कि उनका संघ फिल्म में काम करने वाले अभिनेता से लेकर कर्मचारियों तक के समस्याओं पर काम करती है। फिल्म निर्माण में श्रम नियमों का पालन कराने में भी संघ अपनी भूमिका निभाता है। उनके साथ नवोदित कलाकार गौरव कुमार, आशीष गुप्ता भी थे। इससे पूर्व जिला पंचायत कार्यालय पहुंचने कार्यालय पर राकेश गुप्ता, मदनलाल, रोहिताश, चंद्रसेन, ललित नंदन, वीरेंद्र शर्मा आदि ने उनका फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed