{"_id":"5904d9394f1c1b342bc0c975","slug":"target-to-get-employment-of-one-lakh-unemployed-maneka","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख बेरोजगारों को रोजगार दिलाना लक्ष्य: मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख बेरोजगारों को रोजगार दिलाना लक्ष्य: मेनका
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
एक लाख बेरोजगारों को रोजगार दिलाना लक्ष्य: मेनका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि वह पीलीभीत के लोगों से कुछ लेने नहीं आई हैं, बल्कि उन्हें कुछ देने आई हैं। उनका प्रयास जिले के एक लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए समय-समय पर वह विभिन्न कंपनियों से बात कर बेरोजगार युवाओं को ट्रेनिंग भी दिला चुकी हैं। जिला, प्रदेश और देश तभी खुशहाल होगा जब हर घर में खुशियां होंगी। पीलीभीत लोक सभा क्षेत्र की जनता की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए वह हर समय तैयार रहती हैं। केंद्रीय मंत्री शनिवार को सुबह यहां पहुंची। बीसलपुर रोड स्थित अपने अस्थाई आवास शंकर साल्वेंट पर कार्यकर्ताओं की कुछ देर समस्या सुनने के बाद वह बरखेड़ा पहुंची। वहां उन्होंने रंपुरा नत्थू और नवादा महेश में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद वह बीसलपुर क्षेत्र को रवाना हो गईं। बीसलपुर के मोहल्ला दुबे, दुर्गाप्रसाद और रंपुरा रोड पर आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि पीलीभीत लोक सभा क्षेत्र के चार हजार गांवों का अब तक विद्युतीकरण करा चुके हैं। क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं के लिए उनसे किसी भी समय संपर्क साध सकते हैं। उन्होंने जनता की समस्याएं सुनने और उनका निस्तारण कराने के लिए पीलीभीत, बीसलपुर और पूरनपुर में अपने प्रतिनिधि नियुक्त कर रखे हैं। लोग उन प्रतिनिधियों से भी संपर्क साध सकते हैं। मोहल्ला दुबे के समारोह में ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्रा, निगोही के पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद अवस्थी, ब्राह्मण सभा के मंडल अध्यक्ष प्रेमकुमार दुबे, अतुल दीक्षित, शिवेंद्र शुक्ला, राहुल मिश्रा, अशोक दीक्षित, परमेश्वरी दयाल शर्मा और उदय प्रकाश शुक्ला आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन मनोज त्रिपाठी ने किया। इस समारोह मेें ब्राह्मण समाज के वयोवृद्ध लोगों डॉ. रामऔतार शर्मा, रामखिलौना शर्मा, जगमोहन मिश्रा, राजकिशोर तिवारी, परमेश्वरी दयाल शर्मा, छोटेलाल पांडेय, सुरेंद्र नाथ शुक्ला, ललित मोहन दुबे, राघवेंद्र मिश्रा और कृष्ण बहादुर दीक्षित आदि को पुष्प मालाएं पहनाकर, शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसी समारोह में मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी लेखक मनोज त्रिपाठी द्वारा लिखित पुस्तक मेरी सांसे मेरा संकलन का विमोचन भी मुख्य अतिथि ने किया। आयोजन समिति के प्रेेमकुमार ने आगंतुकों का आभार जताया। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के चेयरमैन छेदालाल जायसवाल ने की। इस समारोह में सचिन जायसवाल, आदेश जायसवाल, नरेश शर्मा और राजीव शर्मा आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस समारोह के तहत मुख्य अतिथि ने 33 लाख रुपये से निर्मित पालिका के बारात घर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने रंपुरा रोड पर मोक्षदाह पर्यावरण एवं वन सुरक्षा समिति गाजियाबाद द्वारा 39 लाख की लागत से शुरू कराए गए मॉर्डन शवदाह गृह का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने किया। यहां पर रामप्रकाश मिश्रा, संजय शर्मा, विष्णु गोयल, बाबूराम गंगवार, रामप्रकाश शर्मा, अशोक कुमार, रामनिवास त्रिगुणायत, कालीदास शुक्ला, एमआर मलिक, डॉ. कृष्णलाल आर्या और धर्मपाल वर्मा आदि प्रमुख लोग मौजूद थे। इस समारोह की अध्यक्षता विष्णु कुमार ने की। इससे पहले पीलीभीत से आते समय कार्यकर्ताओं ने कस्बा टिकरी में मेनका गांधी का स्वागत किया। शाम को मेनका गांधी ने चीनी मिल के अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं से वार्ता की।
विज्ञापन