{"_id":"5aa2f6dd17322a4b95427421b7ce4565","slug":"talk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खकरा संघर्ष मामले में दोनों पक्षों ने किया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खकरा संघर्ष मामले में दोनों पक्षों ने किया समझौता
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
चार जनवरी की देर शाम शहर कोतवाली के मोहल्ला खकरा में दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। इस मामले में एक पक्ष के वकील घनश्यामदास कश्यप व दूसरे पक्ष के साजिद खां ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण मोहल्ले में तनाव व्याप्त था। गुरुवार को राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद की ओर से दीपेंद्र सिंह चौहान ने दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास शुरू किए। उन्होंने पहले दोनों पक्षों व उससे जुड़े लोगों से वार्ता की। अधिवक्ता संघ के नेताओं से भी राज्यमंत्री की बात कराई। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने भी शहर में अमन चैन कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास करने पर सहमति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों वरिष्ठ अधिवक्ताओं व संभ्रांति लोगों के बीच बैठा कर समझौता कर लिया गया। जिससे इस मामले का पटापेक्ष हो गया। समझौते की प्रति पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले में क्लोजर रिपोर्ट लगाने के लिए अब दोनों पक्षों के शपथ पत्र का इंतजार कर रही है। समझौता वार्ता के दौरान सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित मिश्रा, राज कमल राजन, अमित पाठक, अब्दुल वसीम, इम्तियाज अल्वी, दीपेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन