फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Taekwondo: Akshara won gold medal

ताइक्वांडो : अक्षरा ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 17 Feb 2024 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo: Akshara won gold medal
ताइक्वांडो में बिलसंडा की मीरपुर हररायपुर स्कूल की अक्षरा कुशवाहा ने जीता गोल्ड मेंडल । स्रोत -
पीलीभीत। लखनऊ में चल रही राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिलसंडा ब्लॉक के गांव मीरपुर हर्रायापुर स्कूल की छात्रा अक्षरा ने ताइक्वांडों में स्वर्ण पदक जीता है। छात्रा की इस उपलब्धि पर बीएसए सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया है। एक दिन पहले छात्र पुष्पेंद्र ने चार सौ मीटर की दौड़ में तीसरा स्थान पाया था। अब गांव मीरपुर हर्रायापुर के कंपोजिट स्कूल की कक्षा सात की छात्रा अक्षरा ने ताइक्वांडों में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां कंपोजिट विद्यालय भानदंडी के कक्षा आठ की छात्रा कशिश ने चक्का फेंक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह, लखनऊ में छात्रा के साथ गए जिला व्यायाम शिक्षक राजीव मिश्रा, बीईओ शिवशंकर मौर्य, गोविंद पाल, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालकरन, मुकेश गंगवार, केके सागर और रविंद्र शर्मा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed