{"_id":"64c6aa7bf4fafa9f540a3c06","slug":"tac-team-reviewed-flood-control-works-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-1937-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टीएसी की टीम ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टीएसी की टीम ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों का लिया जायजा
Sun, 30 Jul 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
कलीनगर। शारदा नदी के तटवर्ती गांवों में बाढ़ से बचाव के लिए मंजूर हुई बाढ़ नियंत्रण योजना की स्थिति परखने के लिए रविवार को टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी (टीएसी) ने नगरिया खुर्दकलां समेत कई गांवों का दौरा किया। बाढ़ और बचाव के कार्यों की स्थिति परखी। इस दौरान सिंचाई विभाग के अभियंता भी मौजूद रहे।
तहसील क्षेत्र के नगरिया खुर्दकलां, नलडेंगा और नौजल्हा क्षेत्र में दो साल पहले शारदा नदी ने बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया था। सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि भी नदी में समा गई थी। इसके बाद सिंचाई विभाग ने क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए विभिन्न कार्यों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन ने करोड़ों रुपये का बजट मंजूर किया। बाढ़ खंड और शारदा सागर खंड की ओर से कार्य शुरू कराए गए।
शनिवार को बाढ़ नियंत्रण परियाेजनाओं की स्थिति को परखने के लिए शासन स्तर से टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी नगरिया और नौजल्हा क्षेत्र में पहुंची। बारीकी से कार्य की गुणवत्ता परखी। अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार ने बताया कि टीएसी बाढ़ परियोजनाओं का जायजा लेने पहुंची है।