फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tablets distributed to teachers

Pilibhit News: शिक्षकों को बांटे गए टैबलेट

Tue, 28 Nov 2023 07:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
Tablets distributed to teachers
ललौरीखेड़ा ब्लाक पर आयोजित कार्यक्रम में टेवलेट वितरण करते मुख्य अति​थि । संवाद
ललौरीखेड़ा ब्लाॅक सभागार में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। ललौरीखेड़ा ब्लाॅक में मंगलवार को टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह गंगवार और बीएसए अमित कुमार सिंह ने शिक्षकों को टैबलेट बांटे। अब जल्द ही स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
ललौरीखेड़ा ब्लाॅक क्षेत्र के शिक्षकों के लिए 215 टैबलेट आए हैं। जिसमें मंगलवार को 80 का वितरण कर दिया गया। शेष टैबलेट शिक्षकों के पास भेज दिए जाएंगे। बीएसए ने टैबलेट की उपयोगिता के बारे में बताया कि छात्र उपस्थिति, डाटा कलेक्शन विभिन्न प्रकार के विभागीय एप का संचालन अब इसी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान बीईओ राजेश कुमार, संचालक केके सिंह, सौरभ किशोर सक्सेना, धर्मेंद्र कुमार, अनुराग, दीपकमल, सत्यदेव, अवंती गंगवार आदि मौजूद रहे।
--
फोटो २८ पीबीटीपी 25



पूरनपुर ब्लॉक के शिक्षकों के लिए पहुंचे 503 टैबलेट



पूरनपुर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को अब रजिस्टर की जगह ऑनलाइन टैबलेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। स्कूलों में बांटने के लिए 503 टैबलेट यहां आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्र में 397 परिषदीय स्कूलों में 255 प्राइमरी, 73 उच्च प्राथमिक और 69 कंपोजिट स्कूल हैं। परिषदीय स्कूलों में अब तक शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर पर अंकित होती थी। मगर अब ऑनलाइन टैबलेट पर उपस्थिति दर्ज करने के आदेश हैं। इसके तहत स्कूलों को बांटने को 503 टैबलेट पूरनपुर पहुंच गए हैं। टैबलेट को बीआरसी कार्यालय परिसर में रखवाया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही टैबलेट को स्कूलों में भिजवाकर शिक्षकों से ऑनलाइन उपस्थिति भरवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed