{"_id":"f1849e797040545c2df7f064de53b32f","slug":"t-20-me-majhola-ne-jita-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 में मझोला ने जीता मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 में मझोला ने जीता मैच
मझोला/पीलीभ्ाीत
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा ने ग्राम गिधौर भिंडारा में टी-20 क्रिकेट
विज्ञापन
टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच में मझोला ने खटीमा पर विजय हासिल
की।
गांव के खेल मैदान में रविवार से टी-20 क्रिकेट मैच शुरू हुआ। इस दौरान विधायक वर्मा एवं चेयरमैन अजय गोयल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विधायक ने कहा कि खेलों से आपसी सौहार्द बढ़ता है। इसके बाद उन्होंने बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच खटीमा और मझोला टीम के बीच खेला गया। खटीमा की टीम पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 71 रन बनाए। इसमें फारूक ने 29 रन का योगदान दिया।
जवाब में मझोला की टीम 11वें ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। इसमें विजय ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। मझोला के मोहसिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर डॉ. मुन्नेे खां, गुरमेल सिंह, परमजीत सिंह भुल्लर, लियाकत सलमानी, सलीम ईदरीसी, चन्द्र कुमार राठौर, लालता प्रसाद, सोनपाल सिंह, तेज प्रकाश शर्मा, वाहिद खां, देवेन्द्र सिंह रिंकू, कुलविन्दर सिंह गिल, टीटू चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।