फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Symptoms of diphtheria found in an innocent child, health department team arrived

Pilibhit News: मासूम में मिले डिप्थीरिया के लक्षण स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची

Tue, 17 Sep 2024 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Symptoms of diphtheria found in an innocent child, health department team arrived
घुंघचाई। मासूम में गलाघोंटू (डिप्थीरिया) के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अफसरों के निर्देश पर मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक ने गांव पहुंचकर स्थिति को परखा। साथ ही एएनएम को घर-घर जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


घुंघचाई क्षेत्र के गांव गोपालपुर में जाकिर खान के चार वर्षीय पुत्र में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। मासूम को उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है, जहां उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। गांव में डिप्थीरिया का मामला मिलने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क हो गई है। एएनएम को गांव में घर-घर जाकर बच्चों की बीमारियों के बारे में जानकारी जुटा कर सर्वे शुरू कराया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी सीएचसी अधीक्षक आलमगीर ने गांव पहुंच कर लोगों से इस बीमारी के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ बचाव के उपाय बताए। ग्राम प्रधान पूजा कुशवाहा का कहना है कि गांव में डिप्थीरिया का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग से जांच कर टीकाकरण कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed