{"_id":"6a650459778ed079e3044684","slug":"swimming-and-kabaddi-competitions-will-be-held-at-gandhi-stadium-on-july-27-and-28-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-165077-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांधी स्टेडियम में 27 और 28 जुलाई को तैराकी, कबड्डी प्रतियोगिता का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांधी स्टेडियम में 27 और 28 जुलाई को तैराकी, कबड्डी प्रतियोगिता का होगा आयोजन
Sun, 26 Jul 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में 27 और 28 जुलाई को दो दिवसीय जूनियर वर्ग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग और खेल विभाग के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में जिलेभर के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं कबड्डी और तैराकी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा, जो आगे मंडलीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
27 जुलाई को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय जूनियर वर्ग कबड्डी एवं तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें जिले के विभिन्न राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा।
इसके बाद 28 जुलाई को खेल विभाग की ओर से मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में सफल रहने वाले तैराक मंडलीय प्रतियोगिता में पीलीभीत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन को लेकर गांधी स्टेडियम में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के पंजीकरण, प्रतियोगिता संचालन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई। क्रीडाधिकारी राजेश कुमार गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी की गई हैं।