फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Survey completed, buses will soon run till Sitarganj-Udham Singh Nagar

Pilibhit News: सर्वे पूरा, सितारगंज-ऊधमसिंह नगर तक जल्द दौड़ेंगी बसें

Mon, 12 Feb 2024 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 12 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Survey completed, buses will soon run till Sitarganj-Udham Singh Nagar
रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो
पीलीभीत। मझोला से उत्तराखंड के रुद्रपुर के लिए बस संचालन का रास्ता अब साफ हो गया है। डिपो के अधिकारियों ने इस रूट का सर्वे पूरा कर लिया है। जल्द ही लोगों को रोडवेज बस से सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मझोला से उत्तराखंड के सितारगंज-सिड़कुल होकर रुद्रपुर व उधम सिंहनगर रूट पर अभी तक रोडवेज की सेवा नहीं है। इससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। आवागमन में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत मझोला भिंडारा के चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व परिवहन के अन्य अधिकारियों को पत्राचार कर यहां से उत्तराखंड के रुद्रपुर तक बस संचालन की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय अधिकारियों ने जिलाधिकारी को मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय समस्या को अवगत करा दिया। इसके बाद डिपो के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को सर्वे रिपोर्ट सौंप दी है। जल्द ही इस मार्ग पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बस चलाए जाने की मांग की गई थी। सर्वे करा लिया गया है। जल्द ही बस का संचालन भी शुरु कर दिया जाएगा। बस संचालन से इस रूट के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed