फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Suresh Yadav, deputy RMO Bareilly affiliated offices

डिप्टी आरएमओ सुरेश यादव बरेली कार्यालय से संबद्ध

Thu, 04 Aug 2016 11:23 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
 गेहूं खरीद में फर्जी रिपोर्टिंग करने पर डिप्टी आरएमओ सुरेश यादव पर गाज गिरी है। खाद्य आयुक्त ने उन्हें बरेली कार्यालय से संबद्ध किया है। साथ ही जिले में नई तैनाती होने तक किसी अन्य डिप्टी आरएमओ को यहां चार्ज देने के आदेश भी संभागीय खाद्य नियंत्रक को दिए हैं।
विज्ञापन

गेहूं खरीद में अपनी पीठ थपथपाने को डिप्टी आरएमओ ने अधिकारियों को कुल खरीद से करीब 10 प्रतिशत अधिक के आंकड़े दर्शाकर रिपोर्ट भेज दी थी, लेकिन हकीकत में खरीद न होने की शिकायत खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री हेमराज वर्मा से लोगों ने की थी। उनके निर्देश पर डीएम ने इस शिकायत पर डिप्टी आरएमओ का जवाब तलब किया था और रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इसके बाद खाद्य आयुक्त ने मामले की जांच विभागीय अधिकारियों से कराई जिसमें शिकायत सही पाई गई। हालांकि डिप्टी आरएमओ ने अपनी सफाई में किसानों से गेहूं खरीद की बात होने के कारण अधिक आंकड़े दर्शाने का तर्क दिया लेकिन शासन ने इसे गलत मानते हुए कार्रवाई की है। खाद्य आयुक्त ने संभागीय खाद्य नियंत्रक को पत्र भेजकर डिप्टी आरएमओ सुरेश यादव को बरेली से संबद्ध करने एवं पीलीभीत में नई तैनाती होने तक किसी अन्य डिप्टी आरएमओ को पीलीभीत का चार्ज देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed