{"_id":"6b0489939ee0100b1a0ae9f4","slug":"demand-for-establishing-a-mini-tehsil-in-majhola-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-173964-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मझोला में मिनी तहसील बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मझोला में मिनी तहसील बनाने की मांग
Tue, 24 Nov 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल ने सोमवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार से मझोला नगर में मिनी तहसील स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव गत सप्ताह बोर्ड ऑफ रेवेन्यू द्वारा बनाई गई प्रदेशव्यापी मिनी तहसील योजना के तहत रखा गया है।
कपिल अग्रवाल ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से अमरिया तहसील की मिनी तहसील मझोला में बनाने का आग्रह किया। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए नगर के बीच स्थित गन्ना समिति के निष्प्रयोज्य भवन का उपयोग किया जा सकता है। पूर्व चेयरमैन अजय गोयल ने बताया कि मझोला से अमरिया तहसील तक का मार्ग बेहद संकरा और टूटा-फूटा है। जिलाधिकारी ने इस मांग को सकारात्मक रूप से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू करने का भरोसा दिया। इस मिनी तहसील से मझोला क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को तहसील संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी।संवाद