{"_id":"6a2c4956a6aba992620087e9","slug":"supply-to-ten-thousand-consumers-was-disrupted-for-more-than-four-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-161712-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दस हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति चार घंटे से अधिक रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दस हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति चार घंटे से अधिक रही गुल
Fri, 12 Jun 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खकरा फीडर पर काम करता ऊर्जा निगम का कर्मचारी। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण दस हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति बृहस्पतिवार की रात करीब चार घंटे से अधिक गुल रही। वहीं, शुक्रवार को दिन में भी कटौती की समस्या से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। ऐसे में सुनगढ़ी के सामने आए फॉल्ट से वहां की आपूर्ति प्रभावित हो गई। वहीं ठेका चौकी, शेर मोहम्मद, बेनहर फीडर से जुड़े उपभोक्ता, मोहल्ला शाहरुख, बाजार गेट फीडर, खकरा फीडर, मोहल्ला खुशीमल, अग्रवाल सभा, मोहल्ला बेनी चौधरी, मोहल्ला साहूकारा आदि जगह पर फॉल्ट आने से यहां की आपूर्ति प्रभावित हो गई।
इसके अलावा शुक्रवार की सुबह काला मंदिर सड़क, दूधिया मंदिर फीडर, मोहल्ला फीलखाना, तिरुपति गोल्डन सिटी, मोहल्ला गोपाल सिंह, लोहा मंडी, खकरा फीडर, बाजार गेट फीडर, आवास विकास, जामा मस्जिद, मोहल्ला पकड़िया आदि इलाकों में फॉल्ट व कटौती की समस्या से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीमों ने वहां पर पहुंचकर आपूर्ति को दुरुस्त किया, लेकिन समस्या का समाधान होने के बाद भी वहां पर कटौती का सिलसिला जारी रहा। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ इलाकों में दिक्कतें आई थी। सूचना के बाद टीमों को मौके पर भेजकर सही करा दिया गया।