{"_id":"58f1147c4f1c1b9106cf636c","slug":"supply-of-15-to-18-hours-in-20-tehsils-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 20 तो तहसीलों में 15 से 18 घंटे सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 20 तो तहसीलों में 15 से 18 घंटे सप्लाई
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली सप्लाई को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान का जिले में बहुत हद तक असर दिखा। हालांकि अभी घोषणा के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में 24 की जगह अभी 20 ही घंटे सप्लाई दी जा रही है। जबकि पूरनपुर तहसील में 15 घंटे और बीसलपुर में 17 से 18 घंटे बिजली सप्लाई वर्तमान में हो रही है। सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी ने जिला मुख्यालय को 24, तहसील स्तर पर 20 और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद बिजली कटौती की तस्वीर में कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन पूरी तरह से मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार बिजली सप्लाई नहीं की जा सकी है। जिला मुख्यालय पर 20 घंटे, पूरनपुर तहसील में 15 घंटे और बीसलपुर में 17 से 18 घंटे बिजली सप्लाई वर्तमान में हो रही है। विद्युत विभाग के अधिकारी इसके पीछे ट्रिपिंग एवं फाल्ट को इसके पीछे अहम कारण बता रहे है। इधर ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई को लेकर तस्वीर भिन्न है। अभी आपूर्ति के घोषणा के अनुसार न हो पाने की एक वजह को जर्जर तारों के जरिये सप्लाई करना भी है। गर्भी में लोड बढ़ने पर फाल्ट हो जाते है जिसे सुधारने के लिए आपूर्ति बाधित हो जाती है। लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर लगाने से भी फाल्ट में कमी आएगी, जिससे क्षेत्र को बेहतर आपूर्ति दी जा सकती है। उम्मीद है कि विभाग आपूर्ति बढ़ाने की मुहिम में इन समस्याओं पर भी ध्यान देता है।
विज्ञापन