फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sunpehar Farm team registered victory in wrestling

Pilibhit News: कुश्ती में सुनपेहर फार्म की टीम ने दर्ज की जीत

Fri, 04 Oct 2024 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Sunpehar Farm team registered victory in wrestling
मझोला। अलमापुर गुरुद्वारा पर एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बडेपुर के संत बाबा मोहन सिंह ने किया। जिसमें सुनपेहर फार्म की यूएसए केलिफोर्निया के नाम से गठित टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पंजाब, उत्तराखंड और हरियाणा समेत छह टीमों ने भाग लिया। जिसमें मीरी पीरी पंजाब, यूएसए केलिफोर्निया व बाबा बुड्ढा साहिब पंजाब और धारीवाल पंजाब के बीच सेमीफाइनल खेला गया। जिसमें यूएसए केलिफोर्निया सुनपेहर टीम ने मीरी पीरी को हराया। इसके अलावा बाबा बुड्ढा साहिब को हराकर धारीवाल ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में यूएसए केलिफोर्निया की टीम ने धारीवाल को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विजेता टीम को 51 हजार रुपये तो उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आयोजन कमेटी के प्रधान गुरप्रीत सिंह गोपी, प्रभजीत सिंह पब्बा, निर्मल सिंह, हरप्रीत प्रभजीत सिंह लड़ी, दलविंदर सिंह कुक्कू आदि मौजूद रहे। इस मौके पर लंगर भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed