फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sunny in the morning, sun hidden in the clouds in the afternoon

Pilibhit News: सुबह खिली धूप, दोपहर बाद बादलों ने डेरा डाला

Thu, 01 Feb 2024 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sunny in the morning, sun hidden in the clouds in the afternoon
शहर में बुधवार की दोपहर आसमान में छाये बादल । संवाद
पल-पल बदल रहा मौसम, आज बारिश होने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सुबह मौसम साफ होने से धूप खिली। जिससे ठंड का एहसास नहीं हो सका। बाद में दोपहर में अचानक बादल छा जाने से ठंडी हवा चलने लगी। इससे सूर्य बादलों में छिप गए। पूरे दिन सूर्य और बादलों का खेल चलता रहा। शाम को सर्द हवा ने मौसम को बिगाड़ दिया।
बुधवार को सुबह मौसम साफ रहा और कोहरा भी नहीं था। इसके बाद आठ बजे अच्छी धूप खिली। धूप का लोग मजा ले ही रहे थे कि एकाएक दोपहर में बादल छा गए। इससे सूर्य देव बादलों में छिप गए। इससे मौसम खराब हो गया। धूप जाने के बाद ठंडी हवा ने ठंड को बढ़ा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 18.2 तो न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.5 तो न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इधर बीते दो दिनों से धूप खिलने से मौसम में भी तेजी के साथ बदलाव हुआ था। दिन में लोगोंं को गर्मी का भी एहसास होने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद चार फरवरी को बारिश की संभावना रहेगी। लगातार धूप खिलने से गर्माहट बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed