फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sunlight is giving relief, cold wind is making you sick

Pilibhit News: धूप दे रही राहत, सर्द हवा कर रही बीमार

Fri, 09 Feb 2024 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sunlight is giving relief, cold wind is making you sick
मेडिकल कॉलेज के फिजि​शियन कक्ष में मरीजो को देखते चिकित्सक । संवाद
पीलीभीत। दिन निकलते ही खिलने वाली धूप इन दिनों लोगों को ठंड से राहत पहुंचा रही है लेकिन सुबह शाम की सर्द हवा लोगों को बीमार करने लगी है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार की दिक्कतें बढ़ी हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में 850 से अधिक सिरदर्द और बुखार के मरीज पहुंचे। इसमें 260 मरीजों ने ऑनलाइन पर्चे बनवाए।
विज्ञापन


सुबह से ही पर्चा काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। अपनी बारी का इतंजार कर रहे शिवेंद्र ने बताया कि कई दिनों से सिरदर्द और जुकाम की दिक्कत थी। अब बुखार भी हो गया है। वहीं पति के साथ अस्पताल पहुंची विनीता ने कहा, बुखार के साथ कमजोरी भी महसूस हो रही है। सर्द हवाओं के कारण बाइक से अस्पताल तक पहुंचने में बहुत सावधानी बरतनी पड़ी है।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि मौसम में बदलाव हुआ है। ऐसे में जरा सी लापरवाही बीमारियों को दावत दे रही है। उनके पास 150 मरीज आए, जिसमें अधिकांश को सर्दी, बुखार, वायरल, जुकाम, सिर दर्द, जोड़ों और कमर दर्द की समस्या थी। सर्द हवाएं लोगों की सेहत पर असर डाल रही हैं। इसलिए अभी से गरम कपड़ों से दूरी न बनाएं। सावधानी बरतते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बरते यह सावधानियां
-गरम कपड़े पहनें और गरम खाने का सेवन करें


-संक्रमण से बचने के लिए बार-बार हाथ धोएं



-रुमाल जैसी व्यक्तिगत चीजों को साझा न करें



-पूरे दिन भरपूर मात्रा में पानी पिएं



-समस्या होेने पर चिकित्सक से परामर्श लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed