फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sungarhi failed to stop crime, Amaria Inspector removed

अपराध रोकने में फेल सुनगढ़ी, अमरिया इंस्पेक्टर हटे

Sun, 13 Nov 2022 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sungarhi failed to stop crime, Amaria Inspector removed
कमल यादव को सुनगढ़ी और मुकेश शुक्ला को अमरिया भेजा
विज्ञापन

पीलीभीत। एसपी दिनेश कुमार पी ने रविवार को सुनगढ़ी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी और अमरिया में तैनात इंस्पेक्टर केके वर्मा को हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा गया है। दोनों इंस्पेक्टर अपराध रोकने और घटनाओं को खोलने में फेल साबित हुए। इंस्पेक्टर कमल सिंह को सुनगढ़ी और मनोज शुक्ला को अमरिया भेजा गया है।

दियोरिया कोतवाली से 24 अगस्त को इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी को सुनगढ़ी थाने में तैनाती मिली थी। इसके बाद छह सितंबर को बीसलपुर के दवा व्यवसायी हरीश गंगवार की गुमशुदगी दर्ज हुई। दस सितंबर को हरीश का शव बरामद हुआ। इसके बाद 27 सितंबर को हल्द्वानी के ठेकेदार इब्राहिम की दिन दहाड़े गला काटकर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं के खुलासे में इंस्पेक्टर पूरी तरह नाकाम रहे। इसके अलावा थाने में रिपोर्ट दर्ज न करने की शिकायतें भी एसपी के पास पहुंच रहीं थीं। इलाके में डग्गामारों पर भी सुनगढ़ी पुलिस मेहरबान थी। अमरिया क्षेत्र में 26 अगस्त को गांव भगौतीपुर निवासी किसान रोशनलाल की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर इंस्पेक्टर केके वर्मा की परिजन से काफी नोकझोंक हुई थी। पुलिस इसे हत्या नहीं मान रही थी। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा एक अक्तूबर को अमरिया से चालान किए गए चोरी के आरोपी कय्यूम की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई, जो काफी सुर्खियों में रहा। कई विवेचनाएं भी लंबित थीं। कमल सिंह पूर्व में बीसलपुर, बरखेड़ा समेत कई थानों में चार्ज पर रहे हैं। एक साल पहले उनका तबादला गैर जनपद में हो गया था। दो महीने पहले कमल सिंह फिर यहां आ गए। अब इन्हें सुनगढ़ी थाने का चार्ज दिया गया है। मनोज शुक्ला क्राइम ब्रांच में थे। अब वह अमरिया के नये इंस्पेक्टर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed