फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   summer effect on electricity

गर्मी के साथ लोड बढ़ा तो शहर में गहराया बिजली संकट, बिलबिलाए लोग

Thu, 28 May 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
summer effect on electricity
पीलीभीत। गर्मी बढ़ने के बाद लोड बढ़ते ही बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई र्है। मंगलवार दिन भर की आंख मिचौली के बाद कई इलाकों में रात को बिजली गुल ही हो गई, जो बुधवार को दोपहर में एक बजे आई। इस बीच बुधवार को नकटादाना सब स्टेशन में फाल्ट के बाद आधा शहर पांच घंटे बिजली संकट से जूझा। गर्मी के बीच हुई कटौती से लोग बिलबिला गए।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन भर बिजली की आंखमिचौली होती रही। रात करीब 11 बजे ओवरलोड के चलते फाल्ट हो गया। इसके बाद शहर के आसफजान, डोरीलाल, मोहतसिम खां समेत आसपास के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। सामान्य कटौती समझकर कुछ देर तक लोग इंतजार करते रहे, मगर जब आधी रात तक बिजली नहीं आई तो परेशानी और बढ़ गई। चूंकि दिन में भी लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग होती रही थी, इसलिए इनवर्टर पहले ही डिस्चार्ज हो चुके थे। ऐसे में पूरी रात परेशानी में बीती। बुधवार को भी इन इलाकों में बिजली आधे दिन गुल रही। पावर कॉरपोरेशन की टीम ने सुधार कराने के बाद दोपहर एक बजे सप्लाई चालू की।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला मोहम्मद वासिल में ओवरलोड के चलते 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसकी वजह से इस इलाके में मंगलवार रात से गई बिजली के दर्शन दूसरे दिन शाम को हुए। हालांकि बाद में भी कटौती होती रही। इसके अलावा बुधवार तड़के साढ़े चार बजे खुदागंज फीडर में फाल्ट होने के बाद नकटादाना सब स्टेशन पर इनकमिंग पैनल में ब्लास्ट हो गया। इससे आई खराबी से नकटादाना सब स्टेशन से जुड़े इलाके आवास विकास, खुदागंज, कबीर खां, दुर्गाप्रसाद, जोशी टोला समेत आधे शहर की सप्लाई पांच घंटे तक बाधित रही। निरंजनकुंज फीडर में भी तारों में ओवरलोड के बाद फाल्ट हो गया। इससे करीब तीन घंटे बिजली नहीं आई। इससे लोगों को गर्मी के बीच परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के लिए भी तरस गए लोग
वर्तमान में शहरी क्षेत्र के अधिकांश घरों में पानी के लिए विद्युत संचालित मोटर का इस्तेमाल होता है। इसलिए बिजली न आने से पानी का संकट भी लोगों के सामने आ गया। नहाने, कपड़े धाने से लेकर खाना बनाने समेत जरूरी काम के लिए भी पानी को परेशान होना पड़ा। खासकर बच्चे और बुजुर्ग गर्मी में अधिक परेशान दिखाई दिए। नींद पूरी न होने की वजह से चिड़चिड़ापन भी देखा गया।
तीन दिन में 70 प्रतिशत बढ़ा शहर का लोड
पिछले कुछ दिनों से लगातार पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। गर्मी बढ़ने से बिजली का लोड भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पहले से चली आ रही जर्जर तार और ट्रांसफार्मर की समस्या अब बिजली संकट का कारण बन गई है। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि बीते तीन दिन में 70 प्रतिशत लोड बढ़ा है। बीते सालों में जून के अंतिम दिनों में लोड आठ एम्पीयर तक पहुंचता था, मगर इन तीन दिनों में अभी से पहुंच गया है।
ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की दिक्कत बरकरार
भले ही घंटों की कटौती के बाद बिजली सप्लाई चालू कर दी गई हो, मगर अब भी शहरवासियों की दिक्कत का पूरी तरह से समाधान नहीं हो सका है। ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। अधिकारी भी इसका समाधान करने में बेबस दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए उनके पास कोई जवाब भी नहीं था। सिर्फ गर्मी और लोड बढ़ने को वजह बताते रहे।

नकटादाना सब स्टेशन पर इनकमिंग पैनल में खराबी आ गई थी। हैदरी मस्जिद के पास लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। कई जगह फाल्ट होने से फेस बंद पड़ गए थे। गर्मी के साथ लोड बढ़ने से दिक्कत आ रही है। अब सभी जगह खराबी का सुधार कराकर सप्लाई शुरू कर दी गई है। - असीम कुमार, अधिशासी अभियंता, पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed