फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suicide case of youth and married woman

एक साथ उठीं दो अर्थी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं

Sun, 20 Sep 2020 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
suicide case of youth and married woman
दियोरिया कला। रामनगर गांव में जब एक साथ दो अर्थी उठीं तो हर किसी की आंख नम हो गई। मौत के बाद अंतिम विदाई में बेटे का नाम पुकारते समय पिता की आंखें भर आईं तो वहां मौजूद बाकी लोग भी अपनी आंखों से आंसू रोक न सके। दूसरी ओर महिला की मौत होने से उसका भी हंसता खेलता परिवार पल भर में बिखर गया। मां की मौत के बाद उसके दो छोटे बच्चों का रोकर बुरा हाल था। गांव के लोगों ने बच्चों और उसके पति को सांत्वना दी।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी सिपाही मुनेंद्र कुमार के 20 वर्षीय बेटे अमित और इसी गांव की एक महिला ने बृहस्पतिवार की रात फंदे से लटकर अपनी जान दे दी थी। दोनों की मौत को लेकर गांव में उनके बीच प्रेम प्रसंग की चर्चाएं चलती रहीं। हालांकि परिवार वालों ने इसे नहीं माना। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद दोनों के शवों को उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दोनों का गांव में ही अलग-अलग स्थानों पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के अमित के पिता मुनेंद्र का कहना था कि वह कुछ दिनों में बेटे की शादी करने वाले थे। उनकी बेटे की शादी करने की इच्छा अधूरी रह गई। इधर महिला की मौत के बाद उसके दो मासूम बेटों के सिर से मां का साया उठा गया। दोनों ही बच्चे मां की असमय मौत पर बिलख रहे थे। परिवार के अन्य लोग भी बच्चों के सिर से मां का साया उठने से दुखी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed