फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suicide by fire

आवास विकास कॉलोनी में मुंशी ने पेट्रोल छिड़कर लगाई खुद को आग, मौत

Fri, 26 Aug 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
suicide by fire
अशोक चावला फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर की आवास विकास कॉलोनी में 55 वर्षीय मुंशी अशोक चावला ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। मोहल्ले के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। पुलिस को उनके घर से एक पत्र मिला है। पत्र के बारे में पुलिस अभी ज्यादा कुछ नहीं बता रही है। इतना जरूर बताया कि मामला पूरी तरह से आत्महत्या का ही है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी अशोक चावला कचहरी में मुंशी का काम करते थे। पिछले एक महीने से वह कचहरी नहीं जा रहे थे। पत्नी नीलम प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। पुत्र और पुत्रवधू दिल्ली गए हुए हैं। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे अशोक घर में अकेले थे। पत्नी स्कूल गई हुई थीं। दिन में करीब 11 बजे अशोक चावला एक बोतल में पेट्रोल लेकर घर से बाहर निकले और खुद पर छिड़क लिया। पार्क में पेड़ के नीचे आकर खुद को आग लगा दी।
विज्ञापन

चीख-पुकार होने पर मोहल्ले के लोगों का ध्यान उनकी ओर गया, तो उन्होंने कंबल डालकर आग बुझाई। तब तक अशोक गंभीर रूप से झुलस चुके थे। मोहल्ले के ही लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो एक पत्र मिला। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलने पर शाम को उनका पुत्र रितिक और पुत्रवधू रितिका भी लौट आए। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक का बेटा रितिक दिल्ली में एक आईटी कंपनी में जॉब करता है। घर अच्छा बना है और कार भी है। पहले अशोक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन बेटे की जॉब लगने के बाद हालात ठीक हो गए। एक समय में अशोक चावला का परिवार शहर की जानी-मानी हस्ती में शामिल था। शहर में चावला चौराहे का नाम इनके पिता कृष्णपाल चावला के नाम पर ही पड़ा है।
राजीव अब तुम खुश रहो...
कोतवाली पुलिस को घर की तलाशी के दौरान जो पत्र मिला है, उसमें लिखा है कि राजीव अब तुम खुश रहो। हालांकि पुलिस ने अभी पत्र को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि राजीव कौन है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि अशोक चावला ने आत्महत्या क्यों की। मामले की जांच कर रहे कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम गोविंद सिंह का कहना है कि एसपी को पत्र दिया गया है। निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्पीड़न की चर्चा, मगर पुलिस खामोश
अशोक चावला की मौत और उनके सुसाइड नोट मिलने के बाद कॉलोनी में चर्चा हैं कि कोई उनका उत्पीड़न कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि पत्र में उन्होंने मरने की वजह लिखी होगी, लेकिन पुलिस अभी इसे उजागर नहीं कर रही है। अशोक की किसी से कोई रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है। पत्नी नीलम ने बताया कि पिछले एक महीने से अशोक कुछ परेशान जरूर थे, लेकिन वह कोई बात घर पर नहीं बताते थे।

घर से एक पत्र मिला है। जो अभी उनके पास नहीं आया है। आत्महत्या क्यों की है। इसकी जांच कराई जाएगी। - दिनेश कुमार पी., एसपी

मृतक के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद

मृतक के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद- फोटो : PILIBHIT

इसी कंबल से बुझाई थी आग। संवाद

इसी कंबल से बुझाई थी आग। संवाद- फोटो : PILIBHIT

आग से झुलसा पेड़। संवाद

आग से झुलसा पेड़। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed