{"_id":"63b07ded70e9b639f44fce89","slug":"suger-mill-pilibhit-news-bly508677196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तकनीकी फॉल्ट से घंटों बंद रही पूरनपुर चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तकनीकी फॉल्ट से घंटों बंद रही पूरनपुर चीनी मिल
विज्ञापन
पूरनपुर। खराबी से पूरनपुर चीनी मिल शनिवार को सुबह करीब नौ बजे बंद हो गई। मिल के बंद होते ही गन्ने की तौल रोक दी गई। कब मिल चलेगी और कब गन्ना तुलेगा इसको लेकर गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। शाम पांच बजे तक चीनी मिल नहीं चल पाई थी।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे तकनीकी खराबी से चीनी मिल बंद हो गई। मिल के बंद होते ही चीनी मिल गेट पर गन्ने की तौल बंद कर दी गई। ताकि गन्ने का भारी स्टॉक चीनी मिल में न जमा हो सके। शाम पांच बजे तक चीनी मिल शुरू नहीं हो सकी थी।
अक्सर चीनी मिल के खराबी में बंद होने पर किसानों में रोष है। शुक्रवार को भी खराबी से घंटों चीनी मिल बंद रही थी। मिल के जीएम रमाकांत वर्मा ने शाम साढ़े पांच बजे बताया कि फॉल्ट को दूर कर दिया गया है। शीघ्र ही चीनी मिल को चलवा दिया जाएगा।