{"_id":"63825a004a54f14a5a6a551f","slug":"suger-mill-pilibhit-news-bly505091117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सहकारी चीनी मिल शुरू न होने पर भाकियू का धरना-प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सहकारी चीनी मिल शुरू न होने पर भाकियू का धरना-प्रदर्शन शुरू
विज्ञापन
पूरनपुर चीनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। भाकियू (अराजनीतिक) कार्यकर्ताओं ने पूरनपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू न होने के विरोध में चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन कर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की चीनी मिल जीएम से वार्ता भी हुई। मगर प्रदर्शनकारियों ने चीनी मिल शुरू होने पर ही आंदोलन खत्म करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में चीनी मिल गेट पर कार्यकर्ताओं ने बेमियादी धरना शुरू कर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में मंजीत सिंह ने कहा कि शुरू में सूखे की मार किसानों को झेलनी पड़ी। बाद में बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ। अब खेतों में गन्ने की फसल तैयार खड़ी है। मगर सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू नहीं किया गया है। किसानों को गन्ने की फसल औने-पौने दामों में बेचनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारी किसानों ने चीनी मिल जीएम ने वार्ता कर शीघ्र चीनी मिल चलवाने का आश्वासन दिया, मगर प्रदर्शनकारी किसान नहीं माने।
प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कुमार, रामकुमार प्रजापति, रामगोपाल, कुलवंत सिंह, तेजराम, बालकराम, जसवीर सिंह, रामपाल आदि थे।
----
संयुक्त किसान मोर्चा ने डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीएम और गन्ना मंत्री को संबोधित ज्ञापन संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू न होने से किसान गेहूं, लाही, मटर, आलू की फसलें नहीं बो पाए। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इससे किसान परेशान हैं। ज्ञापन में एक दिसंबर तक चीनी मिल का पेराई शुरू न करने पर डीएम कार्यालय में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालों में गुरविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, सुखजीत सिंह आदि थे।