फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suger mill close in no cane

नोकेन में फिर बंद हुई चीनी मिल

Sat, 24 Jan 2015 12:36 AM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Sat, 24 Jan 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 सहकारी चीनी मिल शुक्रवार को गन्ना अभाव के चलते बंद हो गई। गन्ना के लिए चीनी मिल ने करीब सात हजार क्विंटल का स्पेशल गन्ना इंडेंट जारी किया है। गन्ना एकत्र कर देर शाम तक मिल को चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  
बृहस्पतिवार को नगर सहित क्षेत्र मेें हुई बारिश का प्रभाव चीनी मिल पर पड़ा। खेतों में गन्ना छिलाई बंद होने से चीनी मिल शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे नोकेन में बंद हो गई। मिल बंद होते ही अफसराें ने गन्ना क्रय केंद्रों पर संपर्क शुरू कर केंद्र प्रभारियों को शीघ्र गन्ना चीनी मिल भिजवाने के निर्देश दिए। चीनी मिल ने सोमवार को गन्ना के लिए 17895 क्विंटल का इंडेंट जारी किया था, चीनी मिल बंद होने से बृहस्पतिवार को 6720 क्विंटल गन्ने का स्पेशल सप्लाई इंडेंट जारी किया गया। इसके अलावा 25 जनवरी को 24785 क्विंटल और 26 जनवरी को 22515 क्विंटल का गन्ना सप्लाई इंडेंट जारी किया गया। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ओपी राय ने बताया कि गन्ना एकत्र किया जा रहा है। शाम तक चीनी मिल को चला दिया जाएगा।
विज्ञापन


1.36 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान किया
पूरनपुर। सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ओपी राय ने बताया कि 17 दिसंबर तक गन्ना सप्लाई का पहले ही भुगतान कर दिया गया था। अब 25 दिसंबर तक सप्लाई किए गए गन्ना मूल्य का भुगतान 4.36 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिले मिल कर्मियों के चेहरे
पूरनपुर। सहकारी चीनी मिल के कर्मचारियों को तीन माह और अधिकारियों को चार माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा ओवरटाइम आदि ड्यूज भुगतान न होने से कर्मचारी परेशान थे। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ओपी राय ने बताया कि कर्मचारियों को 12 दिसंबर तक का वेतन भुगतान कर दिया गया है। इसके अलावा ओवरटाइम आदि ड्यूज भी भुगतान कर दिए गए। इससे कर्मचारियों में हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed