{"_id":"6b01ca6b68982c2007025950","slug":"leopard-death-vehicle-accident-marori-kalyanpur-road-in-pilibhit-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: जंगल के पास वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: जंगल के पास वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, सड़क किनारे मिला शव
Sat, 21 Nov 2026 10:15 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:15 PM IST
सार
पीलीभीत में मरौरी-कल्याणपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वर्षीय नर तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जिले में माला रेंज के जंगल से बाहर मरौरी बाजार से कल्याणपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए की उम्र करीब एक वर्ष बताई गई है। वह नर है। सड़क पर तेंदुए का शव मिलने की सूचना से इलाके में खलबली मच गई। सामाजिक वानिकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
हादसा जिस स्थान पर हुआ, वहां से जंगल की दूरी करीब एक किलोमीटर है। यह पूरा इलाका सामाजिक वानिकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। माना जा रहा है कि तेंदुआ जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र की ओर आया होगा। इसी दौरान सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर और मुंह में गंभीर चोट आई। मुंह से खून भी बह रहा था। हालांकि, वाहन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से होना प्रतीत हो रही है। मृत नर तेंदुए की उम्र करीब एक साल है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति और कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
सड़क पार करते समय वन्यजीवों पर मंडराता है खतरा
जंगल से करीब चार किलोमीटर दूर तेंदुए की मौत की घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। जंगल से बाहर निकलकर खेतों और आबादी से सटे रास्तों पर पहुंचने वाले वन्यजीवों के लिए तेज रफ्तार वाहन खतरा बन रहे हैं। ऐसे में वन्यजीवों की आवाजाही वाले मार्गों पर वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
