फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugarcane slips should be issued to small farmers as per the speculation policy

Pilibhit News: सट्टा नीति के अनुसार छोटे किसानों को जारी की जाएं गन्ने की पर्चियां

Tue, 03 Dec 2024 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane slips should be issued to small farmers as per the speculation policy
पीलीभीत। गन्ना भवन में सोमवार को केन इंप्लीमेंटेशन कमेटी की जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सट्टा नीति के अनुसार छोटे किसानों को गन्ना पर्ची जारी करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा तौल पर नजर रखने के लिए टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जनपद में 2,00,428 गन्ना कृषकों में से 71,677 छोटे किसान हैं। इसमें 49036 के पास पेड़ी/शरदकालीन पौधा गन्ना उपलब्ध है। अब तक 25,618 छोटे कृषकों को 74851 पर्चियां जारी की जा चुकी हैं। बैठक में नए किसानों का शत प्रतिशत कैलेंडरिंग कराने के लिए गन्ना समिति के सचिवों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मिल गेट एवं वाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर समानुपातिक गन्ना खरीद करने के भी निर्देश दिए गए। तौल लिपिकों का ऑनलाइन लाटरी से ट्रांसफर करने के साथ क्रय केंद्रों पर तौल करने के निर्देश दिए गए। इसकी हकीकत परखने के लिए टीमों का गठन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीम में शामिल सचिव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, खांड़सारी निरीक्षक क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या को रोकने के लिए क्रय केंद्रों पर बिना पर्ची के कोई गन्ना ट्रॉली न खड़ी की जाए।

बैठक में शरदकालीन गन्ना बुआई, क्रय केंद्रों के निरीक्षण, फार्म मशीनरी बैंक के संचालन एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक मे बीसलपुर गन्ना समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह के अलावा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव, खांड़सारी निरीक्षक, चीनी मिल पूरनपुर, बरखेड़ा, पीलीभीत, फरीदपुर, बीसलपुर, मकसूदापुर, एवं गुलरिया मिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed