फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugarcane farmers Department The demonstration in protest

किसानों ने गन्ना विभाग के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 02 Dec 2015 10:41 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Wed, 02 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन

ककराकला गन्ना सेंटर क्षेत्र के किसानों ने सेंटर को फरीदपुर चीनी मिल से जोड़ दिए जाने से क्षुब्ध होकर बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में गन्ना विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया और समिति सचिव को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन

अभी तक ककराकलां गन्ना सेंटर ललितहरि चीनी मिल पीलीभीत से संबद्ध था। इस पेराई सत्र में गन्ना विभाग ने इस गन्ना सेंटर को पीलीभीत चीनी मिल से हटाकर द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर से संबद्ध कर दिया है। इस मामले की जानकारी होते ही सेंटर से जुड़े  तमाम किसानों ने बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति में आकर गन्ना विभाग के इस निर्णय के विरोध में काफी हंगामा व प्रदर्शन किया। क्षुब्ध किसानों ने इस संबंध में डीसीओ के नाम संबोधित ज्ञापन सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में कृष्ण पाल, ब्रह्म पाल, श्रीपाल, नत्थू लाल, आनंद कुमार, सर्वेश कुमार, टोढ़ी लाल, छेदालाल, प्रेमपाल, देवेंद्र कुमार, राजबहादुर, लेखराज, बनवारी लाल, शिवदयाल, नंदराम, मानसिंह, गुड्डू, बबलू, श्याम दास, गौरव, प्रमोद, सचिन, ओमकार, पातीराम, नन्हे लाल, कुंवर सेन, मंगली प्रसाद और देवेंद्र कुमार समेत तमाम किसान शामिल थे। समिति सचिव ने बताया कि किसानों द्वारा दिया गया ज्ञापन डीसीओ को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed