फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugar mill owners Have received government

चीनी मिल मालिकों से मिली है प्रदेश सरकार

Sat, 23 May 2015 10:48 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 23 May 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों का ब्याज माफ कर किसानों के साथ धोखा किया है। इससे सरकार का मिल मालिकों से मिले होने की बात स्पष्ट हो गई है।
विज्ञापन


रविवार को शहर में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आयोजित किसान संवाद सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में पीलीभीत पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष ने मंडी समिति में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में कृषि मुख्य पेशा है, लेकिन आज किसानों के एकजुट न होने के कारण उनकी दुर्दशा है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल चलने के बाद सरकार ने गन्ना किसानों को 240 रुपये का भुगतान 14 दिन के अंदर और बाकी 40 रुपये मिल बंद होने के बाद किए जाने भरोसा दिलाया था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने ब्याज सहित भुगतान के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों की अनदेखी करते हुए ब्याज माफ कर मिल मालिकों की ही झोली भर दी। ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान में 27 हजार प्रति हेक्टेअर की दर से मुआवजा दिलाने, किसानों का छह माह पूर्व लिया गया फसली ऋण व बिजली बिल माफ करने की मांग की। इस दौरान पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. मसूद अहमद, राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह, मुंशीराम पाल, मंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष आरिफ हजरत खां, असद खां सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed