{"_id":"65de468f3c9364c58f080686","slug":"sugar-mill-operator-dies-two-injured-in-collision-between-bikes-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-112643-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइकों की भिड़त में शुगर मिल के ऑपरेटर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइकों की भिड़त में शुगर मिल के ऑपरेटर की मौत, दो घायल
विज्ञापन
मृतक सचिन शर्मा । फाइल फोटो ।
बरखेड़ा (पीलीभीत)। दोस्त के घर से वापस आ रहे शुगर मिल के ऑपरेटर को सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी लाया गया। बाद में एक निजी अस्पताल में ऑपरेटर को भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
जिला मुरादाबाद के कस्बा कांठ के मोहल्ला घुसीपुरा निवासी रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र सचिन शर्मा (38) नोवेल शुगर मिल में बाॅयलर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। वह फैक्टरी के आवास में अकेला रहता है। सोमवार की शाम वह दौलतपुर स्थित अपने दोस्त के घर गया था। जहां से वापस आते वक्त अमखेड़ा भट्ठे के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जबकि दूसरी बाइक पर सवार थाना क्षेत्र के ही गांव अधकटा निवासी वसीम (20) पुत्र नवाब वक्श और बॉबी देवल (18) पुत्र अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए तीनों को मेडिकल कॉलेेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने हालत चिंताजनक देखते हुए सचिन शर्मा को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के पिता रमेश चंद्र ने मामले की सूचना थाना बरखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
कांठ प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की शाम जब पोस्टमार्टम के बाद सचिन का शव कांठ पहुंचा तो परिवार का माहौल गमगीन हो गया। सचिन अकेला बेटा और तीन बहनों का इकलौता भाई था। सचिन के तीन बेटियां और एक बेटा है। सचिन की मौत से पिता रमेशदत्त, मां राजेश्वरी, पत्नी कंचन, बहन रेनू, अलका, सोनू सहित सभी परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
--
हादसों में विवाहिता समेत चार घायल
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी फकीरचंद्र मंगलवार को सुबह बाइक से चीनी मिल की ओर जा रहे थे। रास्ते में ईदगाह चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली के गांव नीवांडांडी निवासी शिवम कुमार मंगलवार को सुबह गांव से बाइक से नगर के लिए आ रहे थे। रास्ते में गन्ना समिति के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना बिलसंडा के गांव नांद निवासी शिवराम मंगलवार को बाइक से नगर को आ रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी ममता भी थी। रास्ते मे मानपुर चौराहे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद