फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sugar mill

तौल बंद करा किसानों, ट्रांसपोर्टरों ने दिया धरना

Mon, 29 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 29 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
sugar mill
मौके पर पहुंचे एसडीएम की वार्ता भी आंदोलनकारियों से बेनतीजा रही। इधर चीनी मिल प्रबंधन ने डीसीओ को पत्र भेजकर चीनी मिल बंद करने की अनुमति मांगी है। मिल बंदी के कारण पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गन्ना भरे वाहनों से लंबा जाम लग गया है।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में गन्ना किसान और ट्रांसपोर्टर किसान नेता राजेंद्र पाठक उर्फ राजू के नेतृत्व में चीनी मिल गेट के तौल काटाें पर पहुंचे और पिछले वर्ष और चालू पेराई सत्र का बकाया न मिलने पर रोष जताया। आंदोलनकारी भुगतान की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों व ट्रांसपोर्टरों ने इस दौरान प्रदर्शन कर चीनी मिल के यूनिट हेड संजय त्रिपाठी का पुतला फूंका और नारेबाजी की। सूचना पर एसडीएम बीसलपुर एपी श्रीवास्तव व एसओ दलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। इस पर किसानों ने कहा कि उन्हें पिछले सत्र का बकाया नहीं मिला। नवीन पेराई सत्र के चौदह दिन का भी भुगतान नहीं दिया गया। ट्रंासपोर्टराें ने भी अपने भुगतान की मांग रखी। किसानों ने कांटों पर प्रति ट्रॉली ढाई क्विंटल की घटतौली का भी आरोप लगाया। एसडीएम ने हफ्ते भर में भुगतान खातों में पहुंचने का अश्वासन देने की कोशिश की, लेकिन किसान व ट्रांसपोर्टर नहीं माने। वार्ता बेनतीजा रहने पर एसडीएम लौट गए। इधर गन्ने के अभाव में चीनी मिल बंद हो गई। चीनी मिल प्रशासन ने बी मिल के यार्ड में लगे गेटों पर ताले डाल दिए।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीरज गंगवार, कमलेश कुमार शर्मा, जोगराज गंगवार, सर्वेश गंगवार, गन्ना समिति बीसलपुर के डायरेक्टर राजेश गंगवार, बाबूराम गंगवार, देवनंदन, सोमपाल गंगवार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed