फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sugar

ओवरवेटिंग के मामले में एक साथ नपे दो जीएम

Tue, 06 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 06 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
sugar
फेडरेशन से आए ओवी राय को पूरनपुर तथा ननौता (सहारनपुर) चीनी मिल के जीएम सुरेश चंद्रा को बीसलपुर चीनी मिल का प्रधान प्रबंधक नियुक्त किया गया है। दोनों ही प्रधान प्रबंधक अपनी तैनाती मिलों पर पहुंच गए हैं, बीसलपुर के जीएम ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया जबकि पूरनपुर के जीएम को डीएम ओएन सिंह ने व्यस्तता के कारण बुधवार को बुलाया है। पेराई सत्र के बीच हुए इस स्थानांतरण को पूरनपुर चीनी मिल में हुई ओवरवेटिंग और स्थानीय विधायकों की शिकायत से जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


14 बोरों में 15 किलो चीनी अधिक मिली थी
पूरनपुर। स्थानीय सहकारी चीनी मिल में 21 दिसंबर को बोरों में अधिक चीनी भरे होने का मामला पकड़ा गया था। किसानों के हंगामा पर एसडीएम और जिला गन्ना अधिकारी द्वारा की गई जांच में भी 14 बोरों में पंद्रह किलोग्राम तक चीनी अधिक पाई गई थी। दोनों अफसरों ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। इसके अलावा विधायक पीतमराम और पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी ने चीनी मिल में तमाम अनियमितताओें की शिकायत साक्ष्य सहित प्रमुख सचिव चीनी, चीनी मिल संघ के एमडी और मुख्यमंत्री से करते हुए जीएम के स्थानांतरण की मांग की थी। फेडरेशन से जांच के लिए दो बार पहुंची टीम के सामने भी इन नेताओं ने जीएम बृजपाल सिंह की तमाम शिकायतें की थीं। सूत्र बताते हैं कि इसे गंभीरता से लेते हुए फेडरेशन के एमडी ने जीएम बृजपाल सिंह को फेडरेशन कार्यालय से अटैच कर दिया तथा उनके स्थान पर ओवी राय को पूरनपुर चीनी मिल का नया जीएम नियुक्त कर दिया। सूत्र बताते हैं कि ओवरवेटिंग व अन्य शिकायतों पर जीएम को हटाया गया है।
विज्ञापन


बीसलपुर जीएम पर भी थे कई आरोप
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम एसके अग्रवाल को भी लखनऊ स्थित चीनी मिल संघ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर ननौता (सहारनपुर) से आए सुरेश चंद्रा ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। एसके अग्रवाल भी पिछले कई माह से आरोपों से घिरे थे। भाजपा विधायक रामसरन ने उन पर चहेते ठेकेदारों को ठेका देने, ठेकेदारों को केन एक्ट के विपरीत अग्रिम भुगतान कर देने, डीजल चोरी तथा चीनी मिल के स्कूल में एक शिक्षक की अनियमित तरीके से नियुक्ति आदि के  गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एमडी व प्रमुख सचिव से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed