{"_id":"5de556358ebc3e54d3466363","slug":"sugar-cane-pilibhit-news-bly3864642167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार नए गन्ना सटटे शुरू न होने से किसान बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार नए गन्ना सटटे शुरू न होने से किसान बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। गन्ना विभाग के उच्चाधिकारियों की अनदेखी के चलते समिति क्षेत्र के पांच हजार से अधिक किसानों के नए गन्ना सट्टा शुरू नहीं हुए हैं। इससे इन किसानों का गन्ना मिल सेंटरों पर नहीं तौला जा रहा है। ये किसान अपना गन्ना कोल्हू पर औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं। यदि गन्ना जल्द बिक्री नहीं हुआ तो किसानों को गेहूं बुआई से वंचित रहना पड़ सकता है।
सहकारी गन्ना विकास समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों के पांच हजार से अधिक नए किसानों ने चालू सत्र में सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सट्टे बनवाए थे। छह नवंबर को नया गन्ना सत्र शुरू हो गया। अभी तक नए किसानों को गन्ने की पर्चियां मिलनी शुरू नहीं हु्ईं। गन्ने की फसल खेतों में खड़ी है। इस वजह से इन किसानों के खेतों में गेहूं की बुआई नहीं हो पा रही है। नए किसान अपनी गन्ने की पर्चियां प्राप्त करने के लिए रोजाना गन्ना समिति कार्यालय के चक्कर लगाते हैं। न मिलने से मायूस होकर लौट जाते हैं। अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी समस्या का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। पांच हजार किसानों की 10 हजार एकड़ से अधिक जमीन पर गेहूं की फसल न होने का खतरा पैदा हो गया है। अगर इन किसानों का गन्ना समय से पर्ची मिलकर बिक गया होता तो ये किसान अपने खेतों में गेहूं की बुआई कर लेते। किसानों को गन्ने के साथ गेहूं की फसल भी मिल जाती और उनको दोहरा लाभ मिल सकता था। मगर, सिस्टम की वजह से किसान अपने गन्ने के खेतों में गेहूं की फसल बोने के लिए छटपटा रहे हैं। मगर, अफसर किसानों की इस पीड़ा की जानबूझकर अनदेखी करने में लगे हैं।
वह पहली बार समिति के सदस्य बने हैं और सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी है, फिर भी अभी तक गन्ने की पर्चियां मिलनी शुरू नहीं हुई है। इस वजह से गन्ना नहीं तुल पा रहा है और गेहूं बोने के लिए खेत नहीं खाली हो पा रहा है।
विज्ञापन
- आयुष कुमार, कृषक गांव रंभोजा।
सारी औपचारिकाएं पूरी करनेे के बाद ही उनका गन्ना सट्टा शुरू नहीं हो पा रहा है। वह गन्ना सट्टा शुरू कराने के लिए पिछले 15 दिनों से गन्ना समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी समस्या का निस्तारण नहीं कर रहे हैं।
- अवनीश कुमार, कृषक गांव चठिया सेवाराम।
अपना नया गन्ना सट्टा चालू कराने के सिलसिले में डीसीओ कार्यालय पीलीभीत के भी कई चक्कर लगा चुके हैं। अधिकारी आश्वासन तो देते हैं, लेकिन सट्टे शुरू नहीं करा रहे हैं, जिससे उनका गन्ना खेतों में सूख रहा है और गेहूं की बुआई भी लेट हो रही है। - संजू गुप्ता, कृषक निवासी कस्बा बिलसंडा।
गन्ना समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों के पांच हजार से अधिक किसानों के नए गन्ना सट्टा प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय यस भुस रेडडी के निर्देश पर चालू होंगे। अभी गन्ना आयुक्त का निर्देश मिल नहीं पाया है। गन्ना आयुक्त का निर्देश मिलते ही ये नए सट्टे चालू कर दिए जाएंगे।
- आरपी कुशवाहा सचिव गन्ना समिति।