{"_id":"6a8f42b2889bcae59a0f50cc","slug":"substandard-food-items-being-sold-as-cheap-sweets-samples-collected-from-four-shops-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-167456-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सस्ती मिठाई के नाम पर बेच रहे घटिया खाद्य पदार्थ, चार दुकानों से भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सस्ती मिठाई के नाम पर बेच रहे घटिया खाद्य पदार्थ, चार दुकानों से भरे नमूने
विज्ञापन
खाद्य सामग्री का नमूना लेती टीम। स्रोत विभाग।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य विभाग ने मारा छापा, 30 किलो से अधिक दूषित मिठाई मौके पर नष्ट
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर और अमरिया क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान चार दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं, जहानाबाद स्थित एक मिठाई भंडार में करीब 30 किलो छेना समेत अन्य दूषित मिठाइयां मौके पर ही नष्ट कराई गईं।
अभियान के दौरान टीम ने ग्राम बरहा स्थित राजीव कॉलोनी निवासी रमेश के प्रतिष्ठान श्री बालाजी मिष्ठान भंडार, जहानाबाद से छेना रसगुल्ला का नमूना लिया। इसके बाद आईटीआई के सामने शिवनगर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार की पूरनपुर रोड स्थित दुकान से बर्फी का नमूना लिया गया। अमरिया क्षेत्र में भी टीम ने कार्रवाई की। वार्ड नंबर छह निवासी अमित कुमार गुप्ता के गुप्ता स्वीट हाउस, नहरपुल, पीलीभीत रोड अमरिया से बेसन पापड़ी का नमूना लिया गया। इसके अलावा ग्राम बराही, तहसील कलीनगर निवासी सुखविंदर सिंह के सर्वसुख स्वीट्स (अजंता स्वीट्स), एमओ गणेशगंज पूर्वी, कोतवाली रोड, पूरनपुर से मिल्क पुडिंग का नमूना जांच के लिए लिया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -
सस्ती और रंगीन मिठाइयों से परहेज की अपील
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की कि रक्षाबंधन के दौरान अत्यधिक सस्ती और जरूरत से ज्यादा रंगीन मिठाइयां खरीदने से बचें। सहायक आयुक्त खाद्य की ओर से खाद्य कारोबारियों को भी बाहर से लाई गई घटिया मिठाइयों की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
दूषित मिठाई कराई गई नष्ट
कार्रवाई के दौरान श्री बालाजी मिष्ठान भंडार, जहानाबाद में भंडारित दूषित खाद्य पदार्थों में करीब 30 किलो छेना व अन्य दूषित मिठाइयां, जिनकी अनुमानित कीमत 7,500 रुपये थी, मौके पर ही नष्ट करा दी गईं।