फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stylish Tattoo

शरीर पर युवा गुदवा रहे स्टाइलिश मयूरी और महाकाल के टैटू

Wed, 18 Mar 2020 07:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Stylish Tattoo
पीलीभीत। फिल्मी स्टारों को देखकर युवाओं में टैटू गुदवाने का क्रेज तेजी से बढ़ा है। स्कूल कॉलेज से छुट्टियां होने के बाद युवा अपने शरीर पर टैटू गुदवाने में लगे हैं। वह चाहे छोटा सा एक स्टार का ही क्यों ना हो। युवाओं में स्टालिश महाकाल और मयूरी टैटू बनवाने का जबर्दस्त क्रेज है।
विज्ञापन

युवा टैटू बनवाने के लिए परफेक्ट आर्टिस्ट का सलेक्शन करते हैं। आर्टिस्ट को जैसा टैटू बनाने के लिए बोला जाएगा, वह हूबहू आपके शरीर पर बना देगा। युवतियों में बटरफ्लाई, चिड़िया के टैटू, पंछी के पंख और नाम के टैटू का चलन अधिक है। वहीं युवकों में मयूरी टैटू, ट्राइबल टैटू और महाकाल के टैटू का क्रेज है, ये टैटू के युवकों के हाथ और गर्दन पर ज्यादा नजर आते है। टैटू बनाने के लिए मेकर एक मशीन का प्रयोग करते है। यह मशीन से व्यक्ति की त्वचा में एक सेकंड में करीब एक हजार छेद करके उसमें टैटू इंक भरती है। टैटू मेकर प्रधुम यादव ने बताया कि मॉर्डन युग में सबसे ज्यादा टैटू का काफी क्रेज है। टैटू अस्थायी और स्थायी दोनों तरह के होते हैं। अस्थायी टैटू दो-तीन दिन में मिट जाते हैं स्थायी टैटू अपने आप कभी नहीं हटते।
विज्ञापन

स्थायी टैटू कैसे हटाएं
स्थायी टैटू हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट होता है। ट्रीटमेंट इस पर निर्भर करता है कि वह किस साइज का है और कितनी गहराई तक गुदा है। टैटू गुदवाने से ज्यादा खर्चा टैटू मिटाने में आता है। स्थायी टैटू करीब 300 रुपए प्रति इंच पर बनता है। अगर किसी को टैटू हटवाना हो तो उसके लिए 700 रुपए प्रति इंच का खर्चा है। जब कोई युवा स्थायी टैटू बनवाने जाता है तो वह यही सोचता है कि उसका टैटू कभी नहीं हटने वाला हो। इसको ध्यान में रखते हुए युवा दर्द सहन करके ऐसा टैटू बनवाते हैं जो पूरी जिंदगी उसके लिए जीवंत रहे। दूसरी सोच यह होती है कि टैटू पुराने लम्हें याद दिलाता रहे। टैटू गुदवाने के मकसद भी अलग हैं। कोई युवा अपनी फ्रैंड को मोहित करने के लिए गुदवाता है तो बहुत से युवा अपना टैटू माता-पिता को समर्पित करते हैं। कुछ लोग धार्मिक दृष्टिकोण से भी त्रिशूल, भगवान शिव, गणेश जी का टैटू गुदवाते हैं, लेकिन ऐसे युवाओं की संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी टैटू का भी चलन
अस्थायी टैटू बनाने की शुरुआत 200 रुपए से होती है। यह टैटू एयर ब्रश से बनता है। जितना बड़ा डिजाइन और उसकी गहराई होती है, उसी के अनुसार टैटू की कीमत होती है। यह टैटू कम-से-कम दो दिन नहीं हटता। अगर कोई चाहे तो इस टैटू को पानी से भी हटा सकता है। अस्थायी टैटू का चलन फेस्टिवल सीजन में बहुत बढ़ रहा है, युवा वर्ग संबंधित फेस्टिवल पर उसी के प्रतीक के रूप में टैटू गुदवाता है।

टैटू बनवाने के बाद परहेज
स्थायी टैटू बनाने के बाद उसको धूप, पानी, मिट्टी से बचा के रखना पड़ता है। टैटू पकने तक उसे सूखा नहीं रखें। 10 दिन तक दिन में दो बार ऑइन्टमेन्ट(टैटू केयर क्रीम) लगाएं। तीन या चार दिन तक टैटू पर शैंपू या साबुन नहीं लगाएं, सूखी त्वचा भी हाथ से नहीं हटाएं। टैटू बनवाने के बाद 10 या 20 दिन तक भारी वजन उठाने से बचना होता है।
युवकों के पसंद के टैटू
1. मयूरी टैटू
2. पोट्रेट टैटू
3. ट्राइबल टैटू
4. नाम के टैटू
5. भगवान के टैटू्र
युवतियों की पसंद के टैटू
1. बटरफ्लाई का टैटू
2. चिड़िया के टैटू
3. पेड़ के टैटू
4. पंछी के पंख का टैटू
5. नाम के टैटू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed