{"_id":"685457b035c9ee1ca6077d4a","slug":"students-learned-writing-directing-and-acting-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138093-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विद्यार्थियों ने सीखा लेखन, निर्देशन और अभिनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विद्यार्थियों ने सीखा लेखन, निर्देशन और अभिनय
Fri, 20 Jun 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में चल रही 18 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कार्यशाला में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने लेखन, निर्देशन और अभिनय की बारीकियां सीखीं। नाटक मंचन के बारे में भी जरूरी जानकारियां साझा की गईं।
नवाचार कार्यक्रम के तहत रंगमंच कार्यशाला का आयोजन ड्रीम ड्रामा आर्ट्स के तत्वावधान में किया गया। संस्था के निदेशक शशांक शंखधर व सचिन सक्सेना की देखरेख में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने रंगमंच की विभिन्न विधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इनमें अभिनय, निर्देशन, लेखन, मंच सज्जा, ध्वनि नियंत्रण आदि शामिल हैं। बृहस्पतिवार को समापन समारोह का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य महेंद्र सिंह यादव व वरिष्ठ प्रवक्ता दरवेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। प्राचार्य एमपी सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रशिक्षुओं को न केवल अभिनय के गुण सिखाना है, बल्कि उन्हें एक ऐसा मंच भी प्रदान करना है। जहां वह अपनी रचनात्मकता का खुलकर प्रदर्शन कर सकें। इस मौके पर संस्थान के प्रवक्ता व सभी प्रशिक्षु मौजूद रहे।