{"_id":"2a48f2e9352464dfe83e8d453bfa5e52","slug":"students-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां जाएं आर्ट और कृषि के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां जाएं आर्ट और कृषि के विद्यार्थी
पीलीभीत।
Updated Wed, 29 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर को ज्ञापन
विज्ञापन
सौंपकर उपाधि महाविद्यालय में प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग की। साथ ही बीकॉम
में प्रवेश को लेकर चल रही प्रक्रिया को स्पष्ट करने की मांग की।
एबीवीपी के तहसील संयोजक रवि कुमार के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता व छात्र बुधवार को उपाधि महाविद्यालय पहुुंचे। यहां उन्होंने प्राचार्य को संबोधित ज्ञापन चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज गुप्ता को सौंपा। सौंपे ज्ञापन में कहा कि महाविद्यालय में रजिस्ट्रार के अनुसार मेरिट सूची चस्पा नहीं की गई है।
बीकाम में प्रवेश लेने को आर्ट व कृषि के विद्यार्थियों ने भी आवेदन किया था, लेकिन अब केवल इंटर साइंस व मैथ वालों के ही प्रवेश लिए जा रहे हैं। जबकि अन्य महाविद्यालयों में कृषि व आर्ट से संबंधित विद्यार्थियों के प्रवेश लिए जा रहे हैं। ऐसे में कई विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्राचार्य की होगी।
ज्ञापन में प्रवेश तिथि बढ़ाने, विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए प्रवेश नियमों को प्रकाशित कराने की मांग की गई। ज्ञापन में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन व धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संयोजक जीतू सूर्या, नगरमंत्री लवी गंगवार, शुभम पांडे, अजय लोधी, जितेंद्र मौर्य, विकास कुमार, कांता प्रसाद, जसवंत सिंह, सोनू आदि शामिल रहे।