{"_id":"67c35274a1729e3f570ba63c","slug":"students-got-confused-with-geometry-questions-other-questions-were-easy-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-131631-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रेखागणित के प्रश्नों में उलझे विद्यार्थी, अन्य सवाल आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रेखागणित के प्रश्नों में उलझे विद्यार्थी, अन्य सवाल आसान
Sun, 02 Mar 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
धुमेंद्र कुमार।
- फोटो : सेंटर पर छात्राओं की जांच करतीं शिक्षिकाएं।
पीलीभीत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में शनिवार को गणित विषय के प्रश्नपत्र में आए ज्यामिति (रेखागणित) के सवालों ने विद्यार्थियों को खूब उलझाया। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों ने अन्य सवाल आसान आने की बात कही। कहा कि बस ज्यामिति के प्रश्नों को हल करने में समय अधिक लगा। पहले से ही तैयारी की थी। इससे पेपर अच्छा हो गया। उम्मीद है कि अंक भी बेहतर आएंगे।
शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा हुई। इसमें कुल 14,679 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 1,102 ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें 1038 छात्र और 64 छात्राएं शामिल रहीं। वहीं, दूसरी पाली में इंटर के नागरिक शास्त्र विषय का पेपर हुआ।
इसमें कुल 2442 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 203 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। प्रश्नपत्र देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने सवाल आसान आने की बात कही। बोर्ड परीक्षा को लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सचल दल नजर बनाए रहा। कहीं से नकल आदि की कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाएं परखी
पीलीभीत। डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने शनिवार को शहर से सटे चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने परीक्षा स्ट्रांगरूम, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को परखा। कक्षों में जाकर परीक्षा की स्थिति भी देखी। केंद्र पर पेयजल, शौचालय व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए।
फोटो: 16
गणित के पेपर की पहले से ही तैयारी कर रहे थे। पेपर में अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए आए। कुछ प्रश्नों ने जरूर उलझाया। पेपर अच्छा हुआ है। - धुवेंद्र
फोटो: 17
पेपर सामान्य आया था। तैयारी कर पेपर देने का लाभ मिला। अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए ही पूछे गए। अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है। - लक्ष्मण प्रसाद

धुमेंद्र कुमार।- फोटो : सेंटर पर छात्राओं की जांच करतीं शिक्षिकाएं।