फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students fed up with the chaos took to the streets, creating ruckus and sloganeering

Pilibhit News: अव्यवस्थाओं से आजिज विद्यार्थी सड़क पर उतरे, हंगामा-नारेबाजी

Wed, 31 Jul 2024 04:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Students fed up with the chaos took to the streets, creating ruckus and sloganeering
अव्यवस्थाओं के विरोध में सड़कों पर नारेबाजी करते गभिया सहराई राजकीय इंटर कालेज के विद्यार्थी।स्
कलीनगर (पीलीभीत)। सीमावर्ती गांव गभिया सहराई में स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में अव्यवस्थाओं से परेशान छात्र-छात्राएं मंगलवार को सड़क पर उतर आए। कॉलेज गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी करने के बाद गांव की मुख्य सड़कों पर घूम कर विरोध जताया। बाजार की दुकानें बंद कराईं। करीब दो घंटे तक विरोध चलता रहा। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन पर कहने के बाद भी सुधार न करने के आरोप लगाए। सूचना के बाद एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने कॉलेज पहुंचकर स्थिति को परखा।
विज्ञापन


काॅलेज में गभिया सहराई के अलावा महाराजपुर, नौजल्हा, नलडेंगा आदि गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। मंगलवार सुबह करीब दो सौ विद्यार्थी कॉलेज गेट पर एकत्र हुए। हाथ में तख्ती लेकर विरोध जताना शुरू किया। नारेबाजी कर रहे विद्यार्थियों का कहना था कि काॅलेज में लंबे समय से अव्यवस्थाएं हावी हैं।
विज्ञापन

कहने के बावजूद विद्यालय प्रबंधन कोई सुधार नहीं कर रहा है। नाराज विद्यार्थी हाथों में तख्ती लेकर गांव के मुख्य सड़कों पर नारेबाजी करते हुए घूमे। इस दौरान उन्होंने बाजार में खुली दुकानों को भी बंद करवा दिया। करीब दो घंटे तक विद्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। विरोध के चलते मुख्य चौराहे पर काफी लोग जमा हो गए। सूचना के बाद एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने कॉलेज पहुंचकर स्थिति को परखा। उन्हें बच्चे मौजूद नहीं मिले। स्टाफ से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विद्यार्थियों ने यह बताईं अव्यवस्थाएं
विरोध जता रहे विद्यार्थियों का कहना था कि कमरों में गंदगी का अंबार है। छुट्टा पशु कमरों में घूमते हैं। गोबर से फर्नीचर गंदा रहता है। भयंकर गर्मी में भी पंखे नहीं चलाए जाते। इससे बच्चे बेहोश भी हो रहे हैं। जबकि स्टाफ कक्ष में पंखे चलते हैं। लड़कों के लिए शौच की व्यवस्था नहीं है। शिकायत करने पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया जाता है।
--
प्रधानाचार्य ने कहा-षडयंत्र के तहत बच्चों को उकसाया गया
पूरे मामले में कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार का तर्क अलग था। उनका कहना था कि ग्राम प्रधान के बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। उनके कई परिचितों के अन्य स्थानों पर गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित हो रहे हैं। इस लिए वे चाहते हैं कि बच्चों का कॉलेज में पंजीकरण रहे और शिक्षा अन्य स्कूलों में हो। जिसके चलते उन्होंने बच्चों को वीडियो आदि बनाने के लिए उकसाया और अपने पुत्र जो कॉलेज में पढ़ता है उसने अपने साथियों की मदद से कॉलेज गेट पर ताला डलवा दिया। स्टाॅफ को अंदर जाने से रोका। पूर्व में भी प्रधान व कुछ अन्य लोगों द्वारा कॉलेज में आकर गाली गलौज और धमकाने के आरोप लगाए। उन्होंने कार्रवाई के लिए माधोटांडा थाने में तहरीर भी दी।
--
सोमवार को कॉलेज की अव्यवस्थाओं से संबंधित छात्रों ने वीडियो बनाई थी। जिसका संज्ञान लेकर साथी प्रधानों के साथ कॉलेज में जाकर प्रधानाचार्य से बातचीत की गई। गंदगी और पंखों की व्यवस्था सुधारने के लिए कहा गया। इस पर प्रधानाचार्य ने आपत्ति जताई। मंगलवार को बच्चों के विरोध की जानकारी उन्हें बाद में लगी थी। सभी आरोप निराधार हैं।


- अजय वैद्य, ग्राम प्रधान, गभिया सहराई
--
सूचना के बाद कॉलेज में पहुंचकर जांच की गई। स्थिति को परखा गया है। कॉलेज में बच्चे मौजूद नहीं मिले। प्रधानाचार्य और स्टाफ से जानकारी की गई। इस मामले में कॉलेज स्टाफ की ओर से माधोटांडा थाने में भी तहरीर दी गई है।
- आशुतोष गुप्ता, एसडीएम कलीनगर

अव्यवस्थाओं के विरोध में सड़कों पर नारेबाजी करते गभिया सहराई राजकीय इंटर कालेज के विद्यार्थी।स्

अव्यवस्थाओं के विरोध में सड़कों पर नारेबाजी करते गभिया सहराई राजकीय इंटर कालेज के विद्यार्थी।स्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed