फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student Muskan became the principal for a day

Pilibhit News: छात्रा मुस्कान बनीं एक दिन की प्राचार्य

Wed, 09 Oct 2024 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Student Muskan became the principal for a day
पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में प्राचार्य के साथ बैठी एक दिन के लिए प्राचार्य बनी छात्रा
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ड्रीम प्रोजेक्ट मिशन शक्ति फेस पांच अभियान के तहत एनसीसी कैडेट मुस्कान मिश्रा को एक दिन का प्राचार्य बनाया गया। मुस्कान ने सुबह एक दिन के लिए प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन






उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसी छात्र-छात्रा को कोई परेशानी हो तो वह बताए। ताकि समस्याओं का समाधान कराया जा सके। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने को कहा।
विज्ञापन


बाद में महाविद्यालय में घूमकर कक्षाओं का निरीक्षण किया। प्रवक्ताओं की बैठक लेकर कक्षाओं के संचालन की जानकारी ली। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत छात्रा को एक दिन का प्राचार्य बनाया गया है। मुस्कान ने प्राचार्य पद की समस्त जिम्मेदारियों का ठीक ढंग से निर्वाहन किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले छात्रा प्रिंसी को भी एक दिन का प्राचार्य बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed