फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   student left home when father beat him for chatting with girl in pilibhit

Pilibhit News: लड़की से चैटिंग करने पर पिता ने पीटा तो घर छोड़कर चला गया बेटा, लौटने पर बताई ये बात

Fri, 08 Sep 2023 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 06:11 PM IST
सार

छात्र के लापता होने के बाद उसके पिता के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने फिरौती थी, जिससे अपहरण की आशंका से परिजन परेशान थे। छात्र के लौटने पर उन्होंने राहत की सांस ली।  
 

विज्ञापन
student left home when father beat him for chatting with girl in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत के मोहल्ला वासिल से एक सितंबर को लापता हुए 11वीं के छात्र को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। छात्र ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह पिता की पिटाई से नाराज होकर दिल्ली चला गया था। छात्र के सकुशल मिल जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


संतोष कुमार का पुत्र आशीष शनिवार को कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। पिता संतोष ने कोतवाली में छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। दो सितंबर की शाम को पिता के पास व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने आशीष का अपहरण करने की बात कहते हुए एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। इससे परिवार वाले घबरा गए।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- जुए में हारा तो दांव पर लगा दी पत्नी: पति ने जीतने वाले के सामने किया पेश, बोला- इसे खुश कर देगी तो रकम माफ

विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आशीष ने पुलिस को बताया कि पिता आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। एक सितंबर को पिता ने उसकी पिटाई की थी। इसके बाद वह दो सितंबर को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से लगभग 11 बजे निकला था। इसके बाद जंक्शन पर जाकर पूर्णागिरि एक्सप्रेस ट्रेन में बैठ गया। ट्रेन के दिल्ली पहुंचने पर वहां उतर गया।

ठेले पर किया था काम 

स्टेशन के पास ही चेहरे पर पिटाई के निशान देखकर एक युवक ने उसके बारे में पूछा। नाराज होकर घर से आने की बात कहने पर उसने अपने ठेले पर काम के लिए रख लिया। बृहस्पतिवार को परेशान होकर छात्र ने बिलसंडा में रहने वाले अपने बाबा को फोन कर अपनी लोकेशन बताई। इसके बाद बाबा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दिल्ली में आलमबाग से छात्र को सकुशल बरामद कर लिया।

किसी और ने की थी फर्जी कॉल और मैसेज

छात्र के लापता होने के बाद उसके पिता संतोष के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने एक छात्र के अपने कब्जे में होने की बात कहते हुए एक लाख रुपये की मांग की थी। लगातार मैसेज भी किए थे। पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। छानबीन के बाद पुलिस भी मान रही थी कि कोई फेक कॉल और मैसेज कर छात्र के पिता को परेशान कर रहा था। फेक कॉल करने वाले ने एक लाख रुपये की फिरौती न मिलने पर छात्र की हत्या की धमकी भी दी थी।

पिता बोले- लड़की के जाल में फंस गया था बेटा

पिता संतोष ने बताया कि बेटा पिछले एक साल से मोबाइल पर दिल्ली की किसी लड़की से चैटिंग कर रहा था। रक्षाबंधन वाले दिन 31 अगस्त को उन्होंने मोबाइल पर चैटिंग करते हुए उसे पकड़ लिया और गुस्से में पिटाई कर दी थी। चैटिंग देखकर पता चला कि लड़की से बेटे की एक साल से बात हो रही है। पुलिस ने भी काफी प्रयास किया लेकिन उस लड़की का कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed