{"_id":"2eaf3ca9a2aeda41ed03fc2378a4ca9a","slug":"student-leader-fight-with-proctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन यूएमवी से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन यूएमवी से निष्कासित
पीलीभीत।
Updated Tue, 17 Feb 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपाधि महाविद्यालय में मंगलवार को चल रही एकस्ट्रा क्लास में पहुंचकर कुछ छात्र नेताओं ने अवकाश के दिन क्लास लगाने का विरोध करते हुए हंगामा कर विद्यार्थियों को बाहर निकाल दिया। आरोप है कि छात्रों ने प्राचार्य व चीफ प्राक्टर से भी जमकर नोकझोंक करने के साथ कालेज कक्ष में तोड़फोड़ भी की। प्राचार्य की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हरिओम गंगवार समेत तीन छात्रों को हिरासत में ले उनका शांतिभंग आशंका में चालान कर दिया। उधर, प्राचार्य ने उपरोक्त तीनों छात्रों को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा दो अन्य बाहरी छात्र नेताओं के कालेज में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।
उपाधि महाविद्यालय में मंगलवार को शिक्षाशास्त्र विषय के प्रवक्ता न होने के कारण अतिथि प्रवक्ता को बुलवाकर एक्स्ट्रा क्लास संचालित कराई जा रही थी। आरोप है कि इस बीच पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरिओम गंगवार, छात्र नेता अमित गंगवार, हरगोविंद गंगवार, नरेंद्र गिरी व शशांक गंगवार उर्फ रेशू ने अवकाश के दिन एक्स्ट्रा क्लास संचालित होने का विरोध करते हुए हंगामा कर कुर्सियां फेंकनी शुरू दी और मौजूद विद्यार्थियों को क्लास से बाहर करना शुरू कर दिया। भनक लगते ही प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। छात्र नेता प्राचार्य व चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज गुप्ता से भी भिड़ गए। इस बीच प्राचार्य ने सुनगढ़ी एसओ को फोन पर मामले की जानकारी दी। आननफानन में एसओ ब्रजेश सिंह पुलिसकर्मियों के साथ कॉलेज पहुुंचे और हंगामा कर रहे हरीओम गंगवार, शशांक गंगवार और नरेंद्र गिरी को हिरासत में लेकर थाने चले गए। प्राचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। छात्रनेता और उनके साथ छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाते भी रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। इधर, पुलिस हरीओम, रेशू और नरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। एसओ ने बताया कि दो अन्य छात्र नेताओं की तलाश की जा रही है।
000
अनुशासनहीनता नहीं की जाएगी बर्दाश्त
यह छात्रनेता पिछले कई दिनों ने कॉलेज में हंगामा कर रहे थे। मुझसे भी अभद्रता की। एक्स्ट्रा क्लास में सभी विद्यार्थी स्वेच्छा से आए थे। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पांच के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। - डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, कालेज प्राचार्य