फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student enrollment is less than 50, notice issued to headmasters and in-charge teachers of 34 schools

Pilibhit News: छात्र नामांकन 50 से कम, 34 स्कूलों के प्रधानाध्यापक और इंचार्ज अध्यापकों को नोटिस

Thu, 25 Jul 2024 04:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 25 Jul 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Student enrollment is less than 50, notice issued to headmasters and in-charge teachers of 34 schools
पीलीभीत। दावों के विपरीत स्कूल चलो अभियान का जिले में बुरा हाल है। तीन माह में छात्र नामांकन 50 से कम रहने पर बीईओ ने मरौरी ब्लॉक के 34 स्कूलों के प्रधानाध्यापक और इंचार्ज अध्यापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने पर शासन का जोर है। इसको लेकर अधिकारी भी समय-समय पर निरीक्षण कर रहे हैं। स्कूल चलो अभियान की रैली भी निकाली जा रही है। इसके बाद भी छात्र संख्या में इजाफा नहीं हो रहा। मरौरी ब्लॉक के स्कूलों की समीक्षा में सामने आया कि तीन माह बीते जाने के बाद भी 34 स्कूलों में छात्र संख्या 50 नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

कई में तो यह 30 से भी कम है। कम छात्र संख्या मिलने के पीछे बड़ी वजह शिक्षकों की लापरवाही मानी जा रही है। समीक्षा के बाद मरौरी के खंड शिक्षाधिकारी एसएस मौर्य ने इन स्कूलों के इंचार्ज और प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में हाउस होल्ड सर्वें और छात्र नामांकनों का पूरे विवरण के साथ स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्कूलों के शिक्षकों को जारी किया गया नोटिस
50 से कम छात्र संख्या होने पर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिमरिया अनूप, सेमर खेड़ा, पीलीभीत कोहना, भमौरा, आराजी गौटिया, उप्रवि सौकतनगर, खजुआ दीननगर, रामपुरिया महोफ, मानपुर, मुख्त्यार कॉलोनी, खाई खेड़ा, अमीन नगर, रूपपुर, सण्डा गोटिया, मीरापुर के शिक्षकों को नोटिस जारी हुआ है। इस सूची में पीसताल, मूड गौटिया, लालपुर नौगवां, तकिया, गायबोझ, लुघपुरा, प्राथमिक स्कूल माला कॉलोनी, घेरा रिछोला, गांधीनगर, नगफन, बैबहा, मूडा सरेंदा, पिपरिया काॅलोनी, पिपरिया नवदिया, कुठिया रते, मुड़िया रामकिशन, सुकटिया, बंजरिया चुडैला, बेवी सिंह काॅलोनी के स्कूल भी शामिल हैं।



वर्जन :
समीक्षा के दौरान 50 से कम छात्र संख्या वाले 34 स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। यहां पर छात्र नामांकन में शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। - एसएस मौर्य- खंड शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed