फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student dies after being hit by truck, fellow injured

ट्रक की चपेट में आकर छात्र की मौत, साथी गंभीर

Wed, 31 Aug 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being hit by truck, fellow injured
फैजान का फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। ट्रक की चपेट में आने से कॉलेज से आ रहे बाइक सवार छात्र सेहरामऊ उत्तरी के गांव हमीरपुर निवासी फैजान की मौत हो गई। जबकि उसका साथी सत्यम घायल हो गया। सत्यम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर असम हाईवे के मोहनपुर चौराहा के समीप हुआ। गांव हमीरपुर निवासी फैजान बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। जबकि उसका दोस्त सत्यम नगर में एक सेंटर पर कंप्यूटर सीखने आता था। मंगलवार को दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। फैजान के चाचा मोहम्मद यूनुस ने बताया कि मोहनपुर चौराहा के समीप सामने से खुटार की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार फैजान को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सत्यम को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि फैजान के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। फैजान अपने चार भाइयों में मझला था। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर
पूरनपुर। असम हाईवे के खमरिया तिराहा पर ट्रक यूनियन का कार्यालय सालों से बंद पड़ा है। सोमवार की रात चोरों ने पहुंचकर ताले तोड़ने शुरू किए। आहट पर लोग जाग गए उन्होंने चोरों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की। बाद में इन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इन चोरों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने नगर में पिछले दिनों हुई चारियों में गया सामान व तीन दिन पहले बरेली के व्यापारी से लूटा गया बैग भी बरामद किया है। आरोपी चोरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि हिरासत में लेकर युवकों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। संवाद

मोबाइल छीनकर भागे आरोपियों को पुलिस को सौंपा
पूरनपुर। बरेली के आलमगिरी गंज निवासी मोहम्मद समी अपने साथियों के साथ नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में चल रहे कूलर फिटिंग का काम कर रहा है। रविवार शाम को शमी गुरुद्वारे के मुख्य गेट के समीप खड़ा था। इसी दौरान आए बाइक सवार उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। घटना गुरुद्वारे के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मंगलवार को गुरुद्वारे के पास फिर दोनों आरोपी आए। लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि उसका दूसरा साथी भाग। मंगलवार दोपहर 12 बजे गांव जेठापुर निवासी बृजेश असम हाईवे के सिरसा चौराहा पर अपने ई रिक्शा पर बैठा था। इस दौरान बाइक सवार उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। दो बाइक सवारों ने उन्हें पकड़कर पुलिस का सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed