फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student died after being hit by a train, GRP police arrived on information

Pilibhit News: ट्रेन से कटकर छात्र की मौत, सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस

Sun, 17 Nov 2024 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Student died after being hit by a train, GRP police arrived on information
पीलीभीत। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की डेमो ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरेली जिले के कोतवाली नवाबगंज के गांव गेलाटांडा निवासी ख्यालीराम ने बताया कि उनका पुत्र गौरव (18) वर्ष बीएससी का छात्र था। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह नवाबगंज कस्बे में किराये के कमरे पर रहता था। शनिवार की रात बिजौरिया रेलवे स्टेशन के करीब बरेली से आने वाली डेमो ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।

जीआरपी ने बताया कि वह ट्रैक पर बैठा हुआ था। हॉर्न की आवाज सुनने के बाद भी नहीं हटा। इससे उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की तलाशी ली, तो उसकी जेब से एक पर्चा मिला। पर्चे पर उसके घर का नाम, पता व मोबाइल नंबर और कोचिंग सेंटर का नाम लिखा था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी आ गए। परिजनों की मौजूदगी में जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed