फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student accused of murder to be expelled from college.

Pilibhit News: हत्यारोपी छात्र कॉलेज से होगा बर्खास्त

Thu, 16 Jul 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 16 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Student accused of murder to be expelled from college.
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज की पैरामेडिकल छात्रा की हत्या के बाद कॉलेज प्रशासन ने सख्त कदम उठाए है। प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि बुधवार को उप प्राचार्य, विभागाध्यक्षों, मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों, संकाय सदस्यों और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं के साथ बैठक कर पैरामेडिकल छात्रों के लिए सुरक्षित छात्रावास सहित अनुशासन और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर कई अहम फैसले लिए।
विज्ञापन

बैठक में पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर छात्रावास आवंटित करने के निर्देश दिए गए, जिस पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
आरोपी छात्र को कॉलेज से बर्खास्त करने के लिए उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी से नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। वहीं, जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मामले में शीघ्र विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परिसर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीसीटीवी, सुरक्षा प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएंगी। सुरक्षा के लिए दो पूर्व सैनिकों ने भी तत्काल कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि पुलिस जांच में महाविद्यालय पूरा सहयोग कर रहा है तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम तत्काल प्रभाव से उठाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed