फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Street light scam: ten thousand rupees recovered from every gram panchayat

स्ट्रीट लाइट घोटाला : हर ग्राम पंचायत से वसूले गए दस हजार रुपये

Fri, 23 Jun 2023 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Street light scam: ten thousand rupees recovered from every gram panchayat
पीलीभीत। चर्चित स्ट्रीट लाइट घोटाले में अधिकारी प्रधानों और सचिवों को बचाने में हुई वसूली को लेकर आरोपों को सिरे से खारिज करते रहे लेकिन अब बीसलपुर की एक महिला की मंडलायुक्त से शिकायत में इसका भेद खुल गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद की रहने वाली अंजू वर्मा ने शिकायती पत्र में पंचायत विभाग के कनिष्ठ सहायक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें स्ट्रीट लाइट घोटाले में भी प्रधानों को धमकाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत से दस हजार रुपये की वसूली करने की बात भी कही गई है। आरोप है कि 100 ग्राम प्रधानों से रुपये वसूल किए गए। बाबू की ओर से अपने ही चहेते लोगों की फर्मों से ग्राम पंचायतों में लाइटें लगवाई गई थी, उन्हीं को बचाया जा रहा है। उक्त मामला मुख्य विकास अधिकारी ने पकड़ा तो छानबीन शुरू कराई, लेकिन जिला पंचायत राज अधिकारी से सांठगांठ होने चलते कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। महिला ने उक्त गंभीर प्रकरण में बाबू के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया मामले में जांच कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्या था मामला
वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं थीं। पहले तो लाइटों की खरीद में ही खेल हुआ। इसके बाद स्ट्रीट लाइटें लगाने में घपला किया गया। पहली जांच में 249 ग्राम पंचायतें शक के घेरे में आईं थीं। जांच रिपोर्ट पर नोटिस देने और उनके जवाब आने में डेढ़ साल बीत गए। इसके बाद सीडीओ ने पत्रावली में खामियां बताकर वापस भेज दिया गया। संशोधन के बाद फाइल फिर से डीएम के पास भेजी गई तो 180 ग्राम पंचायतों पर आरोप तय किए गए। 97 ग्राम पंचायतों को क्लीनचिट दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed